Bihar News Today, 28 June 2021:अब छह जुलाई से खुलने लगेंगे स्‍कूल-कालेज, आज बारिश व वज्रपात का यलो अलर्ट

Big News of Bihar 28 June 2021 बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के अनुसार छह जुलाई के बाद शिक्षण संस्‍थाएं खोली जाएंगी। मौसम विभाग ने राज्‍य में बारिश व वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है। आइए डालते हैं नजर बिहार की प्रमुख खबरों पर।

Bihar News Today, 28 June 2021:अब छह जुलाई से खुलने लगेंगे स्‍कूल-कालेज, आज बारिश व वज्रपात का यलो अलर्ट

 बिहार में एक जुलाई तक के लिए मौसम विभाग ने बारिश व वज्रपात का यलो अलर्ट (Yellow Alert for Rain and Thunderstorm) जारी किया है। उधर, शिक्षा मंत्री विजय कुमार सिंह ने कहा है कि अगर कोरोनावायरस संक्रमण (CoronaVirus Infection) के हालात लगातार सुधरते गए तो छह जुलाई के बाद शिक्षण संस्‍थान क्रमवार खोले जाएंगे (Re-opening of Educational Institutions)। बिहार का आज का हाल और यहां की महत्‍वपूर्ण खबरों की एक जगह जानकारी के लिए बने रहिए हमारे साथ।

बिहार में अनलॉक (Bihar Unlock) के अगले चरण में छह जुलाई के बाद शर्तों के साथ शिक्षण संस्थान (Educational Institutions) खोले जा सकते हैं। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी (Education Minister Vijay Kumar Chaudhary)  ने इसकी घोषणा की है। इन दिनों शिक्षा विभाग शिक्षण संस्थानों को खोलने की तैयारी कर रहा है।

एक जुलाई तक बारिश व वज्रपात का अलर्ट

बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-Weat Monsoon) की बारिश को लेकर मौसम विभाग ने एक जुलाई तक के लिए यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। इस दौरान बारिश और वज्रपात की आशंका है। सोमवार की सुबह पटना में बारिश हो रही है।