Apple की राह पर Xiaomi, इस अपकमिंग स्मार्टफोन के साथ नहीं मिलेगा चार्जर!

Redmi K40 के रिटेल बॉक्स की तस्वीर लीक हो गई है। इस तस्वीर में अलग-अलग बॉक्स को देखा जा सकता है। इनमें पहला मोटा और दूसरा पतला बॉक्स है। पतले बॉक्स को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि रेडमी के40 बिना चार्जर के साथ आएगा।

Apple की राह पर Xiaomi, इस अपकमिंग स्मार्टफोन के साथ नहीं मिलेगा चार्जर!

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपना नया हैंडसेट Redmi K40 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस अगामी स्मार्टफोन की कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं। अब रेडमी के40 के रिटेल बॉक्स की तस्वीर लीक हो गई है। यह जानकारी गिज्मो चाइना की रिपोर्ट से मिली है। 

गिज्मो चाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, लीक फोटो में अपकमिंग Redmi K40 के दो अलग-अलग रिटेल बॉक्स को देखा जा सकता है। दोनों केवल साइज का अंतर है। एक रिटेल बॉक्स थोड़ा मोटा है, जबकि दूसरा थोड़ा पतला है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि पतले बॉक्स में चार्जर मौजूद नहीं होगा। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है। 

मिल सकता पंच-होल डिस्प्ले

अब तक सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो शाओमी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन रेडमी के40 में पंच-होल एमोलेड डिस्प्ले देगा। इसके साथ ही यूजर्स को अगामी हैंडसेट में लेटेस्ट Snapdragon 888 प्रोसेसर मिल सकता है। इसके अलावा ज्यादा कुछ जानकारी नहीं मिली है। 

Redmi K40 की संभावित कीमत 

लीक्स के अनुसार, Redmi K40 स्मार्टफोन को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, इसकी कीमत 33,000 से 40,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है। फिलहाल, इस अपकमिंग स्मार्टफोन की आधिकारिक लॉन्चिंग, कीमत या फीचर को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।

आपको बता दें कि जब ऐप्पल ने पिछले साल आईफोन 12 को बिना चार्जर के लॉन्च किया, तब शाओमी ने ऐप्पल का काफी मजाक उड़ाया था। लेकिन कुछ समय बाद कंपनी ने ऐप्पल की राह पर चलते हुए Mi 11 को चीन में बिना चार्जर के पेश किया। Mi 11 की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 3,999 चीनी युआन (करीब 45,019 रुपये) है। Mi 11 स्मार्टफोन में 6.81 इंच की क्वाड कर्वड OLED डिस्प्ले दी गई है।

इसका रेजोल्यूशन 2K होगा। फोन में  1500 nits का पीक ब्राइटनेस दिया गया है। फोन का रिफ्रेश्ड रेट 120Hz है, जबकि टच सैंपलिंग रेट 480Hz है। फोन में स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Victus का इस्तेमाल किया गया है। फोन में लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 888 SoC चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 4,600mAh की बैटरी दी गई है।