एससी-एसटी में आधार मजबूत करने को भाजपा का जोर, बाबूलाल-अमर करेंगे जुगलबंदी

झारखंड की हेमंत सरकार द्वारा बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष नहीं बनानी बनने देने की जिद को देखते हुए पार्टी ने भी बताओ नेता प्रतिपक्ष उनका जोरदार स्वागत सत्कार करने का निर्णय लिया है। मरांडी 17-18 को धनबाद में रहेंगे।

एससी-एसटी में आधार मजबूत करने को भाजपा का जोर, बाबूलाल-अमर करेंगे जुगलबंदी

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा का धनबाद महानगर सम्मेलन 17 जनवरी व ग्रामीण जिला का सम्मेलन निरसा में 18 जनवरी को होना है। दोनों ही सम्मेलन को भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व चंदनक्यारी विधायक अमर कुमार बाउरी ने कमान संभाल ली है। धनबाद आकर उन्होंने व्यवस्था में लगे तमाम पदाधिकारियों के साथ बैठक की आग कार्यक्रम का जायजा लिया। साथ ही  बाबूलाल मरांडी के दो दिवसीय धनबाद दौरे का कार्यक्रम भी तय किया। 

बाबूलाल का होगा जोरदार स्वागत

झारखंड की हेमंत सरकार द्वारा बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष नहीं बनानी बनने देने की जिद को देखते हुए पार्टी ने भी बताओ नेता प्रतिपक्ष उनका जोरदार स्वागत सत्कार करने का निर्णय लिया है। पहली बार उनके मिनट 2 मिनट कार्यक्रम में हर चौक चौराहे के लिए स्वागत सत्कार के प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अनुसार 17 जनवरी सुबह 10:30 बजे तेलमच्चो पुल पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया जाएगा। प्रभारी अमलेश सिंह, जिला अध्यक्ष होंगे। 10:50 - महुदा मोड़ पर धनेश्वर महतो, जिला उपाध्यक्ष स्वागत करेंगे। 11:15 बजे-पुटकी मोड़ पर रवि सिन्हा, 11:30 बजे- केंदुआ पुल पर रामदेव महतो एवं अभिमन्यु कुमार, 11:45 बजे बैंक मोड़ में उपाध्यक्ष मानस प्रसून, 11:55 बजे- पूजा टाकीज के समीप अमरजीत कुमार एवं राजकुमार मंडल स्वागत करेंगे। 12:05 बजे-परिसदन पहुचेगे। 12:30 से 2:30 अनुसूचित जाति सम्मेलन ब्लेसिंग हॉल में होगा। इसके प्रभारी महावीर पासवान, कपिलदेव पासवान, आशिष पासवान, सतीश रजक, हुलास दास बनाए गए।

बाबूलाल कार्यकर्ताओं के घर में करेंगे भोजन

सम्मेलन का दूसरा सत्र 04:30 से 06:30 बजे तक रहेगा। इसके प्रभारी संजय कुमार झा एवं नितिन भट्ट होंगे।  06:35 संध्या से 08:35 -प्रबुद्ध जन, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। महामंत्री श्रवण राय व उमेश यादव को इसका दायित्व दिया गया है। शाम 08:30 से 09:30 बजे बाबूलाल -कार्यकर्ता के घर भोजन करेंगे।