जोरदार उछाल के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला सेंसेक्‍स, M&M और Britannia के शेयरों में बढ़त

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 533.99 अंक की तेजी के साथ 51265.62 के स्तर पर खुला। शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स 212.90 अंक की तेजी के

जोरदार उछाल के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला सेंसेक्‍स, M&M और Britannia के शेयरों में बढ़त

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 533.99 अंक की तेजी के साथ 51,265.62 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 151.00 अंक की बढ़त के साथ 15,075.25 के स्तर पर खुला। निफ्टी 50 शेयरों में से 46 शेयर हरे निशान और 4 शेयर लाल निशान में खुले। शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार पांचवें सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। Sensex 117.34 अंक की बढ़त के साथ 50,731.63 अंक के स्तर पर बंद हुआ। NSE Nifty 28.60 अंक की तेजी के साथ 14,924.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। 

आज सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में  M&M, SBIN, ICICIBANK, ONGC, AXISBANK, POWERGRID के शेयरों में बढ़त रही।  इसके अलावा NTPC,  HCLTECH और BAJAJ-AUTO के शेयर लाल निशान में रहे। 

शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स 212.90 अंक की तेजी के साथ 50,827.19 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 59.50 अंक की बढ़त के साथ 14,955.15 के स्तर पर खुला।

सोमवार को शुरुआती कारोबार में टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज निक्केई इंडेक्स अगस्त 1990 के बाद से रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। सोमवार के शुरुआती 15 मिनट के कारोबार में निक्केई स्टॉक एवरेज 339.93 अंक चढ़कर 29,119.12 अंक पर था। सोमवार को शुरुआती कारोबार में टोक्यो स्टॉक प्राइस इंडेक्स (TOPIX) 22.96 अंक चढ़कर 1,913.91 अंक पर पहुंच गया। दिसंबर के अंत में निक्केई इंडेक्स ने अगस्त 1990 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और 27,292.37 अंक तक पहुंच गया। नवंबर में बाजार में कोरोना वैक्सीन के आने की खबरों के बीच यह लगभग 30 वर्षों में पहली बार 26,000 पॉइंट से आगे निकल गया।