दिल्ली में कांग्रेस पार्षद ने छोड़ी पार्टी, जिला अध्यक्ष रमेश जाटव ने भी दिया इस्तीफा

दिल्ली के मलकागंज वार्ड से कांग्रेस की पार्षद गुड्डी देवी ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया है। गुड्डी देवी के पति और पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश जाटव ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

दिल्ली में कांग्रेस पार्षद ने छोड़ी पार्टी, जिला अध्यक्ष रमेश जाटव ने भी दिया इस्तीफा

दिल्ली के नगर निगम चुनाव होने में अभी लंबा समय है लेकिन कांग्रेस को अभी से झटके लगने शुरु हो गए हैं। मलकागंज वार्ड से कांग्रेस की पार्षद गुड्डी देवी ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया है। गुड्डी देवी के पति और पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश जाटव ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने पार्टी पर अनदेखी करने और सम्मान ना देने का आरोप लगाया। 

मिली जानकारी के अनुसार,  पार्षद गुड्डी देवी और रमेश जाटव ने अपना इस्तीफा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी को भेज दिया है। फिलहाल कांग्रेस की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है।