अनंत सिंह से जुड़े मामले में तत्कालीन ASP लिपि सिंह की गवाही पूरी, कोर्ट को दी कई अहम जानकारी

अनंत सिंह से जुड़े मामले में तत्कालीन ASP लिपि सिंह की गवाही पूरी, कोर्ट को दी कई अहम जानकारी

अनंत सिंह के घर से एके-47 राइफल कारतूस और हैंडग्रेनेड बरामदगी में बाढ़ के तत्कालीन एएसपी लिपि सिंह से दो दिन चली जिरह बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में समाप्त हो गई। इस दौरान लिपि सिंह ने कई अहम जानकारियां कोर्ट को दीं।

न्यायालय संवाददाता, पटना: मोकामा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक अनंत सिंह के घर से एके-47 राइफल, कारतूस और हैंडग्रेनेड बरामदगी में बाढ़ के तत्कालीन एएसपी लिपि सिंह से दो दिन चली जिरह बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में समाप्त हो गई। इस दौरान लिपि सिंह ने कई अहम जानकारियां कोर्ट को दीं। सिंह इस मामले की अनुसंधानकर्ता भी हैं।

जेल से लाकर अदालत में अनंत को किया गया पेश

लिपि सिंह पहली बार किसी अदालत में जिरह का सामना किया। उनसे अनंत सिंह के घर से एके-47 राइफल, कारतूस और हैंडग्रेनेड बरामदगी के मामले में अनेक सवाल पूछे गए। जिरह के वक्त बिहार के बाहुबली राजद विधायक अनंत सिंह और उनके सहयोगी सुनील कुमार अदालत में उपस्थित रहे। मामले की सुनवाई के लिए राजद विधायक अनंत सिंह को जेल से लाकर अदालत में पेश किया गया था, जबकि सुनील कुमार जमानत पर हैं।

कल फिर होगी मामले को लेकर सुनवाई

अब इस मामले में सुनवाई आठ जनवरी को होगी। 2019 में राजद विधायक के पैतृक गांव बाढ़ थाना क्षेत्र के नदवां में बाढ़ पुलिस ने छापेमारी की थी। इस दौरान आवास से एके-47 राइफल, एक हैंड ग्रेनेड और कई कारतूस मिले थे। इसी मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है। बुधवार को एके-47 राइफल, कारतूस और हैंडग्रेनेड बरामदगी में बाढ़ के तत्कालीन एएसपी लिपि सिंह से दो दिन चली जिरह एमपी-एमएलए कोर्ट में समाप्त हो गई। 

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0