Alia Bhatt की इस खास 'दोस्त' की हुई मौत, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर यूं जताया दुख

आलिया भट्ट की सबसे प्यारी पालतू बिल्ली अब दुनिया में नहीं रही। जिसके चलते वह काफी दुखी और परेशान हैं। आलिया भट्ट की इस बिल्ली की नाम शीबा था। हाल ही में उसकी मौत हो गई है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।

Alia Bhatt की इस खास 'दोस्त' की हुई मौत, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर यूं जताया दुख

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। शूटिंग के दौरान भी वो अपनी एक्टिवटी को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर रहती है, लेकिन इन दिनों आलिया भट्ट बुरे दौर से गुजर रही हैं। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।

दरअसल आलिया भट्ट की सबसे प्यारी पालतू बिल्ली अब दुनिया में नहीं रही। जिसके चलते वह काफी दुखी और परेशान हैं। आलिया भट्ट की इस बिल्ली की नाम शीबा थी। हाल ही में उसकी मौत हो गई है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है और उसके लिए दुख भी जाहिर किया है। आलिया भट्ट शीबा को अपनी दोस्त की तरह समझती और रखती थीं। शीबा की मौत का दुख केवल आलिया भट्ट को ही नही है बल्कि उनके पूरे परिवार को है।

उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बिल्ली (शीबा) के साथ एक फोटो शेयर किया है। जिसमें आलिया ने बिल्ली को गोद में उठा रखा है, फोटो में उनकी बिल्ली काफी क्यूट लग रही है। आलिया ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘गुडबाय माय एंजल।’ आलिया के अलावा उनकी मां सोनी राजदान ने भी शीबा की मौत पर शोक व्यक्त किया है और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बिल्ली (शीबा) एक तस्वीर शेयर की है।