आज का राशिफल - 11.01.2021

आज का राशिफल - 11.01.2021

मेष राशि: आपके आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। भाग्य की वजह से आपको काफी अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों की मेहनत रंग लाएगी और आज अच्छे समाचार मिलेंगे। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव दिख सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा और अपने प्रिय से निकटता बढ़ाने का मौका मिलेगा।

वृष राशिः आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहने वाला है। ग्रहों की चाल बताती है कि आपको अपनी चिंताओं से बाहर आने की कोशिश करनी होगी, तभी आपके काम बनेंगे नहीं तो आप अपनी सेहत भी बिगाड़ लेंगे। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा, जिससे कम मेहनत से भी काम बनेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे प्रयास सफल होंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन  जीने वालों को अपने प्रिय के साथ वक्त बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। 

मिथुन राशि : आपके लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। अपने दांपत्य जीवन में सुख किस प्रकार बढ़े, इसका ध्यान रखेंगे और जीवन साथी को खुश रखेंगे। पूजा-पाठ में मन लगाएंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कहीं से अच्छा पैसा आएगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। इन्वेस्टमेंट से अच्छा लाभ होने के योग बनेंगे। 

कर्क राशि: ग्रहों की स्थिति का इशारा है कि आज का दिन आपके लिए मध्यम अनुकूल रहेगा। आपकी चिंताएं बढ़ेंगी खर्चे भी बढ़ेंगी। इनकम भी बढ़ेगी, इसलिए एक बैलेंस बनाने की कोशिश करें। मानसिक तौर पर मजबूत होने का प्रयास करेंगे तो काफी फायदे में रहेंगे। गृहस्थ सुख का आनंद लेंगे और प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन रोमांटिक होगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। आज अपने खास के लिए कोई बढ़िया गिफ्ट लाएंगे। 

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। कुछ नई बारीकियां ढूंढ लेंगे, जो आपके बहुत काम आएंगी। प्रेम जीवन जीने वालों को आज एक दूसरे के साथ अच्छे पलों का आनंद मिलेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें गृहस्थ जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका अपने काम में मन लगेगा। आपकी सेहत भी  सुधरेगी और आज भाग्य आपका साथ देगा। 

कन्या राशि: आपके लिए आज का दिन मध्यम रहने वाला है। घर परिवार पर आप आज पूरा ध्यान देंगे। अपनी मां जी से अपने दिल की बात कहेंगे। पिताजी पर किसी बात को लेकर गुस्सा कर सकते हैं लेकिन इससे बचने की कोशिश करें। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा। ट्रांसफर के योग बन सकते हैं।गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी खुशी मिलेगी और प्रिय के साथ भविष्य की कोई योजना बनाएंगे, जिससे दिल खुश होगा। उनके साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। 

तुला राशिः आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहने वाला है। आज आप अपने दोस्तों और परिवार के छोटे सदस्य के साथ अच्छा समय बिताएंगे। खूब बातें होंगी, जिनसे मन हल्का रहेगा। कोई मानसिक तनाव नहीं होगा। सेहत भी अच्छी रहेगी। गृहस्थ जीवन में जीवन साथी का व्यवहार परेशानी दे सकता है।प्रेमी युगल के लिए भी आज का दिन थोड़ा कमजोर है। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। सेहत कमजोर रहेगी, इसलिए सावधानी रखें और भोजन पर ध्यान दें। 

वृश्चिक राशिः आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने परिवार की जरूरतों पर ध्यान देंगे। घर में कई बातों को लेकर विचार-विमर्श होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। रोमांस भी भरपूर रहेगा। प्रेमी युगल के लिए आज का दिन सामान्य बीतेगा। आपका प्रिय कहीं घूमने जाने की जिद पकड़ सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी सेहत में भी सुधार होगा। इन्वेस्टमेंट के बारे में सोचेंगे। 

धनु राशिः आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपने बारे में भी सोचेंगे और खुद के लिए शॉपिंग करेंगे। इसके अलावा आप ध्यान और प्राणायाम में समय लगाएंगे। सेहत मजबूत रहेगी। धन की आवक होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। खर्चे भी होंगे लेकिन कम। काम के सिलसिले में ज्यादा मेहनत जारी रहेगी। निजी जिंदगी और पेशेवर जिंदगी दोनों पर बराबर ध्यान देंगे। 

मकर राशिः आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक होगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें और चिंताओं से भी दूर रहने की कोशिश करें। बढ़ते हुए खर्चे आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। काम के सिलसिले में ज्यादा प्रयास करने पर ही सफलता मिलेगी। प्रेमी युगल के लिए आज का दिन प्यार और रोमांस से भरपूर रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में खुशियां आएगी और जीवनसाथी आपके मन को जीतने की कोशिश करेगा।

कुंभ राशिः आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ेगी। कहीं से पैसा आएगा, जिससे आप काफी खुश हो जाएंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों को आज  अच्छा गृहस्थ सुख मिलेगा। प्रेमी युगल के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। प्रिय आपकी कोई बात मान लेगा जिससे आप बड़े खुश होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सभी मिलजुल कर रहेंगे। आज अपनी सेहत का ध्यान रखें क्योंकि आप बीमार पड़ सकते हैं। 

मीन राशिः आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे, जिससे उसमें अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार के लोगों का भी साथ मिलेगा जिससे आप काफी हर्षित होंगे। दांपत्य सुखों का आनंद उठाएंगे। अपने परिवार वालों से और मित्रों और पड़ोसियों से बातचीत करने का मौका मिलेगा। प्रेम करने वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा और आपका प्रिया अपने प्यार का इजहार करेगा, जिससे आपके मन को बहुत खुशी मिलेगी।