Oxygen की कमी ही कमी:- ऑक्सीजन के लिए दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हुई भीषड़ टकराव!

Oxygen की कमी ही कमी:- ऑक्सीजन के लिए दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हुई भीषड़ टकराव!

Oxygen की कमी ही कमी:- ऑक्सीजन के लिए  दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हुई भीषड़ टकराव!

 

अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी के कारण दिल्ली, और उत्तर प्रदेश के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। दिल्ली ने उत्तर प्रदेश से ऑक्सीजन की आपूर्ति न होने की बात कही, तो उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने यह कहकर पलटवार किया कि दिल्ली ने प्रमुख ऑक्सीजन सप्लायर आइनॉक्स से अपने कोटे से अधिक ऑक्सीजन ले ली है। सांसों के लिए जरूरी ऑक्सीजन की इस लड़ाई में हरियाणा भी कूद गया, जब दिल्ली पर ऑक्सीजन लूटने का आरोप लगाते हुए बुधवार को उसने ऑक्सीजन टैंकरों को पुलिस सुरक्षा देने का आदेश दिया।

हरियाणा सरकार ने आरोप लगाया कि मंगलवार रात दिल्ली सरकार ने फरीदाबाद में उसके टैंकर से ऑक्सीजन निकाल ली। इस पर दिल्ली सरकार का कहना है कि हम एक सप्ताह से दिल्ली का ऑक्सीजन सप्लाई कोटा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। जिसे लूटना बताया जा रहा है, वह दिल्ली की ऑक्सीजन है। 

दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश के साथ भी दिल्ली का ऑक्सीजन विवाद गहराता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के एक अधिकारी के अनुसार राज्य के अस्पतालों में ऑक्सीजन की भीषण कमी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से भी बात की है। प्रदेश के अधिकांश अस्पतालों में आइनॉक्स ही ऑक्सीजन की सप्लाई कर रहा है। दिल्ली को अतिरिक्त ऑक्सीजन देने से उत्तर प्रदेश में दिक्कत पैदा हो जाएगी। दिल्ली ने इस संबंध में मंगलवार को हाईकोर्ट में कहा था कि आइनॉक्स उत्तर प्रदेश स्थित अपने प्लांट से दिल्ली को ऑक्सीजन देने से यह कहकर मना कर रहा है कि इससे कानून व्यवस्था की समस्या पैदा हो सकती है।