Arjun kapoor Birthday bash: बॉलीवुड के ‘गुंडे’ की पार्टी में धमाल मचाने पहुंचे Vijay Deverakonda, ये सितारे भी आए नजर

Arjun kapoor Birthday bash: बॉलीवुड के ‘गुंडे’ की पार्टी में धमाल मचाने पहुंचे Vijay Deverakonda, ये सितारे भी आए नजर

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के बर्थडे बैश में पहुंचे ये सितारे

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के बर्थडे बैश में पहुंचे ये सितारे

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज अर्जुन कपूर अपना 30वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए अर्जुन कपूर ने बीता रात एक बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था। अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के कई जाने माने सितारे शिकरत करने पहुंचे थे। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको इन सितारों की तस्वीरें दिखाने वाले हैं।

विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda)

विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda)

अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में पहुंचे साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। तस्वीर में विजय देवरकोंडा का लुक शानदार लग रहा है

रणवीर सिंह (Ranveer Singh)

रणवीर सिंह (Ranveer Singh)

फिल्म गुंडे में अर्जुन कपूर के साथ काम कर चुके एक्टर रणवीर सिंह ने भी इस पार्टी में धमाकेदार एंट्री मारी। तस्वीर में रणवीर सिंह अपनी गाड़ी ड्राइव करते नजर आ रहे हैं।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)

बीती रात बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर भी अपने दोस्त आअर्जुन कपूर को जन्मदिन की मुबारकबाद देने पहुंचे थे। इस दौरान रणबीर कपूर मीडिया को नजरअंदाज करते दिखे। रणबीर कपूर के साथ इस पार्टी में आलिया भट्ट भी नजर आईं।

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor)

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor)

अपने काम से समय निकालकर जान्हवी कपूर भी इस पार्टी में मस्ती करने पहुंची थीं। इस तस्वीर में जान्हवी कपूर मास्क लगाए नजर आ रही हैं।

अंशुला कपूर (Anshula Kapoor

अंशुला कपूर (Anshula Kapoor

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी इस पार्टी में शिकरत करते पहुंची थीं। तस्वीर में अंशुला कपूर काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं।

खुशी कपूर (Khushi Kapoor)

खुशी कपूर (Khushi Kapoor)

अंशुला कपूर के साथ खुशी कपूर भी अपने भाई के बर्थडे बैश में धमाल मचाने पहुंची थीं। इस दौरान खुशी कपूर शानदार आउटफिट में पोज देती नजर आईं।