Coronavirus India Live: दिल्ली पहुंचे 200 ऑक्सीजन सिलेंडर और 10 कंसंट्रेटर, थाईलैंड से भी आई मदद

Coronavirus India Live: दिल्ली पहुंचे 200 ऑक्सीजन सिलेंडर और 10 कंसंट्रेटर, थाईलैंड से भी आई मदद

खास बातें
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शनिवार को सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना की वजह से चार हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई। पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस के दैनिक संक्रमित मामलों की संख्या चार लाख के पार आ रही है। इधर तमिलनाडु सरकार ने दो हफ्तों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। इधर गिलेड साइंस से रेमडेसिविर की 26,500 वायल भारत पहुंची हैं। वहीं भारत की मदद करने के लिए थाईलैंड भी आगे आया है। कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
लाइव अपडेट
विज्ञापन

11:27 AM, 08-MAY-2021
उत्तराखंड के गांवों में पहुंचा कोरोना - कैबिनेट मंत्री
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री सुबोधउ उनियाल ने कहा कि देश में फैला कोरोना वायरस अब उत्तराखंड के गांवों तक पहुंच गया है। कोरोना कर्फ्यू के बावजूद कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। संक्रमण से बचाव के लिए 10 मई तक राज्य सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है।


11:07 AM, 08-MAY-2021
थाईलैंड से 200 ऑक्सीजन सिलिंडर भारत पहुंचे
विदेशों से आने वाली मदद में थाईलैंड का भी नाम शामिल हो गया है। थाईलैंड से करीब 200 ऑक्सीजन सिलिंडर और 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भारत आए। 


10:41 AM, 08-MAY-2021
कंगना रणौत हुई कोरोना संक्रमित
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने जानकारी दी कि वो कोरोना संक्रमित हैं। 
 

10:27 AM, 08-MAY-2021
कर्नाटक: एपीएमसी में सब्जी खरीदते हुए दिखाई दिए लोग
कर्नाटक में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 10 मई से 24 मई तक लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। जिसके मद्देनजर लोग हबीली की एपीएमसी में सब्जी खरीदते हुए दिखाई दिए। 
 

10:03 AM, 08-MAY-2021
बीते 24 घंटे में सामने आए 4,01,078 नए मामले
देश में कोरोना का कहर बहुत तेजी से फैल रहा है और लगातार चार लाख से ज्यादा दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 4,01,078 नए मरीज सामने आए। जबकि मौतों के आंकड़ों ने और चिंता बढ़ा दी। इसी दौरान देश में  4,187 मरीजों ने दम तोड़ा है और 3,18,609 मरीज ठीक होकर घर वापस गए हैं। 
 

09:43 AM, 08-MAY-2021
पुणे: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच वीकेंड लॉकडाउन लागू
महाराष्ट्र के पुणे में संपूर्ण वीकेंड लॉकडाउन लगा। वीकेंड लॉकडाउन के दौरान केवल फार्मास्युटिकल दुकानें ही खुली रहेंगी।
 

09:28 AM, 08-MAY-2021
ओडिशा: बीते 24 घंटे में सामने आए 11,807 मामले, 21 मौतें
ओडिशा में भी कोरोना वायरस के दैनिक मामलों से बढ़ोतरी हो रही है। बीते 24 घंटे में राज्य में 11,807 कोरोना के नए मामले सामने आए, जबकि 8,401 मरीज इस बीमारी से ठीक हो गए। इसके अलावा राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 21 मरीजों की मौत हो गई।
 

09:11 AM, 08-MAY-2021
गिलेड साइंस से भारत पहुंची रेमडेसिविर की 25,600 डोज
गिलेड साइंस से रेमडेसिविर के 25,600 वायल भारत पहुंचे। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी और आभार जताया। 
 

09:03 AM, 08-MAY-2021
तमिलनाडु: 10 मई से दो हफ्तों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन
तमिलनाडु में दो हफ्तों के लिए लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी गई है। 10 मई से ये लॉकडाउन लागू किया जाएगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ये फैसला लिया गया है।
 

08:50 AM, 08-MAY-2021
केरल: नौ दिन का लॉकडाउन
केरल में नौ दिन का संपूर्ण लॉकडाउन आज से लागू कर दिया गया है। 
 

08:37 AM, 08-MAY-2021
तेलंगाना: बीते 24 घंटे में सामने आए 5,559 नए मरीज
तेलंगाना में बीते 24 घंटे में कोरोना के 5,559 नए मरीज मिले वहीं 8,061 मरीज ठीक होकर अपने घर वापस चले गए। बीते 24 घंटे में तेलंगाना में 41 मरीजों की मौत हो गई।
 

08:24 AM, 08-MAY-2021
इटावा सफारी पार्क में दो शेरनी कोरोना पॉजिटिव
इटावा सफारी पार्क में दो शेरनियों में कोरोना वायरस की पुष्टि की गई है। पार्क के निदेशक ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ये भी बताया कि दोनों शेरनियों को आइसोलेट कर दिया गया है। 
 

07:53 AM, 08-MAY-2021
नासिक: श्मशान घाट की जानकारी देने के लिए लॉन्च किया एक ऑनलाइन पोर्टल
महाराष्ट्र में कोरोना मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए नासिक नगरपालिका ने एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है, जिसकी मदद से लोग अपने आसपास मौजूद श्मशान घाट ढूंढ सकेंगे और अपना बुक कर सकेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि ये पोर्ट्ल यूजर फ्रेंडली है और इसमें आसानी से श्मशान घाट पर अपने मृतक मरीज के लिए जगह बुक कराई जा सकती है।
 

07:49 AM, 08-MAY-2021
मीडिया संस्थानों के लिए साजा (SAJA) ने जारी की सलाह
दक्षिण एशियाई पत्रकारिता एसोसिएशन ने सभी मीडिया संस्थानों को सलाह दी है कि वो कोरोना के नए स्ट्रेन के लिए इंडियन वैरिएंट या इंडिया वैरिएंट शब्द का इस्तेमाल न करें। ससंथान का कहना है कि भारत से दूसरे देशों में फैला कोरोना का नया स्ट्रेन वहां नहीं पैदा हुआ है। 
 

07:26 AM, 08-MAY-2021
Live: दिल्ली पहुंचे 200 ऑक्सीजन सिलेंडर और 10 कंसंट्रेटर, थाईलैंड से भी आई मदद
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शनिवार को सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना की वजह से चार हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई। पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस के दैनिक संक्रमित मामलों की संख्या चार लाख के पार आ रही है। वहीं ऑक्सीजन की कमी से अभी भी कई मरीजों की जानें जा रही हैं लेकिन विदेशों से आने वाली सहायता लगातार जारी है। देश में इतने बड़े वैक्सीनेशन अभियान के बावजूद भी कोरोना से होने वाली मौतों पर रोक नहीं लग पा रही है, जो अपने आप में चिंताजनक है।