मुंगेर जदयू में गुटबाजी पर गुस्‍से में जिलाध्‍यक्ष, बोले- संभल जाइए, नहीं तो होम्योपैथ से कराएंगे इलाज

जदयू की बैठक एक बार फ‍िर मुंगेर में जदयू की बैठक में गुजबाजी उजागर हुई। इस पर जिलाध्यक्ष संतोष साहनी गुस्‍से में आ गए। उन्‍होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी। संभलने को कहा। बोले-ऐसे कार्यकर्ताओं को होम्योपैथ से इलाज कराएंगे।

मुंगेर जदयू में गुटबाजी पर गुस्‍से में जिलाध्‍यक्ष, बोले- संभल जाइए, नहीं तो होम्योपैथ से कराएंगे इलाज

मुंगेर में एक बार फ‍िर जदयू में गुटबाजी उजागर हुई। इस पर मुंगेर जदयू जिलाध्‍यक्ष गुस्‍से में आ गए। उन्‍होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी। कहा कि कार्यकर्ता संभल जाएं। मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में जदयू की बैठक प्रखंड अध्यक्ष दीपक सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष संतोष साहनी ने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष, सचिव निश्चित रूप से वैसे साथियों को बनाया जाए जो पार्टी के प्रति समर्पित होकर ईमानदारी से कार्य करें। उन्होंने प्रखंड अध्यक्ष को प्रत्येक बूथ पर जाकर बूथ कमेटी बनाने और विधानसभा प्रभारी से मिलकर मजबूत संगठन तैयार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी में गुटबाजी कर संगठन को कमजोर करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा होम्योपैथ दवा से इलाज किया जाएगा। विधानसभा प्रभारी सत्यनारायण महतो ने प्रखंड अध्यक्ष व प्रखंड प्रभारी को मजबूत कमेटी बनाने का मंत्र दिया। जमालपुर विधानसभा प्रभारी मिथिलेश मंडल ने कहा सभी को ऐसा बूथ कमेटी बनाना है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हमारे प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दर्ज करा सकें। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन काफी मजबूत हुआ है।

प्रखंड अध्यक्ष दीपक सिंह ने प्रखंड कमेटी का लिस्ट जिलाध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी को सौंपते हुए विश्वास दिलाया कि जिन साथियों को प्रखंड कमेटी में रखा गया है वो ईमानदारी से संगठन हित में काम करें। का कार्य करते रहेंगे। धरहरा प्रखंड अध्यक्ष चिरंजीवी सिंह ने भी प्रखंड कमिटी का लिस्ट जारी कर कहा कि बूथ सत्यापन करने में प्रखंड कमिटी का महत्वपूर्ण योगदान होगा। विकास मंडल ने कहा खडग़पुर में संगठन को मजबूत करने का अथक प्रयास करूंगा।

इस मौके पर राजीव प्रसाद सिंह, विपिन सिंह, अनिल कुमार यादव, रामविलास दिवाकर, रोहित सिन्हा,गोपाल कृष्ण, शमशेर आलम, श्रीकांत, सज्जू मंडल, बबलू सिंह, रिजवान आलम, धीरज यादव, मनोज कुमार, राकेश वर्मा, वीणा देवी, पार्वती देवी, राकेश रंजन थे। संचालन धरहरा प्रखंड अध्यक्ष चिरंजीवी सिंह ने किया।