कोरोना देश में:बीते दिन 38176 केस आए, 35945 मरीज ठीक हुए, 411 की मौत हुई; 11 राज्यों में अब भी रोजाना 500 से ज्यादा संक्रमित मिल रहे

कोरोना देश में:बीते दिन 38176 केस आए, 35945 मरीज ठीक हुए, 411 की मौत हुई; 11 राज्यों में अब भी रोजाना 500 से ज्यादा संक्रमित मिल रहे

देश में कोरोना की रफ्तार में उतार-चढ़ाव जारी है। यहां रविवार को कोरोना के 38,176 केस सामने आए। इस दौरान 35,945 लोग ठीक हुए और 411 लोगों की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस में 2,112 की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई। तीसरी लहर की आशंका के बीच चिंता की बात यह भी है कि देश के 11 राज्यों में अब भी रोजाना 500 से ज्यादा संक्रमितों की पहचान हो रही है। इनमें महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम शामिल हैं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 38,176
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 35,945
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 411
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.14 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.05 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.20 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.04 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल
1. केरल

यहां रविवार को 17,466 लोग संक्रमित पाए गए। 15,247 लोग ठीक हुए और 66 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 32.71 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 31.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,036 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.40 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां रविवार को 6,843 लोग संक्रमित पाए गए। 5,212 लोग ठीक हुए और 123 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 62.64 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 60.35 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.31 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 94,985 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
दिल्ली में रविवार को 66 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए और 72 लोग ठीक भी हुए। इस दौरान 2 लोगों की मौत भी हुई। यहां अब तक 14.35 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,043 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 579 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. उत्तर प्रदेश
यहां रविवार को 43 लोग संक्रमित पाए गए। 66 लोग ठीक हुए और एक की मौत हुई। अब तक राज्य में 17.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.84 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,750 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 868 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में रविवार को 30 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 42 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,076 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 330 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

6. राजस्थान
यहां रविवार को 20 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 35 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,952 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 313 मरीजों का इलाज चल रहा है।

7. मध्यप्रदेश
यहां रविवार को 12 नए मामले सामने आए और 13 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,512 लोगों की मौत हो गई। 148 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।