खेसारी लाल यादव लेकर आ रहे 'लिट्टी-चोखा', दूर होगा बिहार-उत्तर प्रदेश का शोषण-जानें क्या है मामला

खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फ़िल्म लिट्टी चोखा नौ अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा ने बताया कि फ़िल्म पूरी तरह रिलीज को तैयार है। इसके माध्यम से बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित उत्‍पीड़ित और पिछड़ी जातियों के शोषण को उजागर किया जाएगा।

खेसारी लाल यादव लेकर आ रहे 'लिट्टी-चोखा', दूर होगा बिहार-उत्तर प्रदेश का शोषण-जानें क्या है मामला

बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित, उत्‍पीड़ित और पिछड़ी जातियों के शोषण को उजागर करने वाली खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म 'लिट्टी चोखा' नौ अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा ने बताया कि फ़िल्म पूरी तरह रिलीज को तैयार है। खेसारीलाल यादव स्टारर इस फिल्म का इंतजार भी दर्शकों को बेसब्री से है। इसलिए आज हमने फिल्म के रिलीज की डेट अनाउंसमेंट कर दी है। प्रदीप शर्मा ने बताया कि उनकी फिल्म 'लिट्टी चोखा' के वितरक प्रवीण सिन्हा और प्रांशुल मैजिक मोमेन्ट हैं।

लॉकडाउन के बाद रिलीज होने वाली पहली फिल्म

बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले फिल्म 'लिट्टी चोखा' लॉकडाउन के बाद रिलीज होने वाली खेसारीलाल यादव की पहली बड़ी फिल्म होगी। इस फिल्म पर सबके नजरें हैं। फिल्म को पराग पाटिल ने निर्देशित किया है, जो इंडस्ट्री के स्थापित निर्देशक हैं। उन्होंने फिल्म को लेकर ये दावा किया है, 'लिट्टी चोखा' सबों को पसंद आने वाली है। फिल्म का ट्रेलर जल्द ही आने वाला है। यह फिल्म जाति, धर्म और वर्ग में भेदभाव को समाप्त करने की कोशिश होगी। इसलिए नौ अप्रैल को सिनेमाघरों में जाकर इस फिल्म को जरूर देखें और फिल्म पसंद आये तो इसे और लोगों को देखने के लिए प्रेरित करें। 

'लिट्टी चोखा' में दिखेंगे ये चेहरे

गौरतलब है सामाजिक मुद्ददे पर आधारित फिल्म 'लिट्टी चोखा' में मुख्य भूमिका में सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव, मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, प्रगति भट्ट, प्रीति सिंह, श्रुति राव, उत्कर्ष, देव सिंह, करण पांडे, प्रकाश जैश हैं। फिल्म की सह निर्माता अनीता शर्मा और पदम सिंह हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। फिल्म में सुमधुर संगीत ओम झा का है।