कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार कर रहा राजनीति, देश देगा जवाब :

कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार कर रहा राजनीति

Youth Congress scraps internal polls for president selection | Hindustan  Times

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ता संबित पात्रा ने बुधवार को गांधी परिवार पर निशाना साधा। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने प्रियंका गांधी के कॉन्फ्रेंस व राहुल गांधी के ट्वीट का हवाला देते हुए कहा, 'देश आज महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। मुझे बहुत दुख हो रहा है कि जब राजनीति नहीं होनी चाहिए वहां कांग्रेस पार्टी और खासतौर पर गांधी परिवार राजनीति कर रहा है।' 

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा, ' प्रियंका गांधी ने एक  इंटरव्यू में जिस प्रकार से आलोचना की है, वह देश देख रहा है। देश उनको जवाब देना। गांधी परिवार का घमंड इस आपदा के समय देश  के सामने झलक रहा है।' उन्होंने कहा, 'देश में घबराहट, अफरा-तफरी और फेक न्यूज फैलाने की कोशिश की जा रही है। महाराष्ट्र ने जैसे असंवेदनशीलता दिखाई उसका नतीजा है कि आज लगभग 40-50% मामले एक ही राज्य से आ रहे हैं। प्रियंका जी, आज महाराष्ट्र की सरकार जो कर रही है उस पर आपके भाई एक शब्द नहीं बोल रहे है

प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश में कोरोना की तीसरी लहर के बाद सरकार की प्रतिक्रिया बेहद निराशाजनक रही है। यह समय पीएम के लिए प्रचार अभियान चलाने का नहीं, बल्कि लोगों की आंखों के आंसू पोंछने और नागरिकों को घातक वायरस से बचने का समय है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि क्या ये राजनीतिक रैलियों में हंसने का समय है?