रांची में खिजरी के पूर्व विधायक दुति पाहन का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

खिजरी विधानसभा के पूर्व विधायक दुति पाहन का आज सुबह निधन हो गया। रांची के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि खिजरी विधानसभा से साल 1995 और 2000 में भाजपा के दुति पाहन लगातार दो बार विधायक चुने गए थे।

रांची में खिजरी के पूर्व विधायक दुति पाहन का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

खिजरी विधानसभा के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता दुति पाहन का आज सुबह निधन हो गया। 74 वर्ष की उम्र में रांची के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। परिजनों के मुतााबिक सोमवार को फूल तोड़ रहे थे। उसी दौरान उन्हें चक्कर आई थी। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए उन्हे मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान ही सुबह 5:30 बजे मेदांता हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया।

jagran

बता दें कि खिजरी विधानसभा से साल 1995 और 2000 में भाजपा के दुति पाहन लगातार दो बार विधायक चुने गए थे। इसके अलावा एक बार वे बिहार विधानसभा में एमएलसी भी थे। इसके अलावा वे पूर्व अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। उनके निधन पर सांसद संजय सेठ, पूर्व सांसद राम टहल चौधरी, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा प्रदेश महामंत्री आशीष साहू, उपप्रमुख जय गोविंद साहू, पूर्व प्रमुख चंपा देवी, प्रेमचंद महतो सहित विभिन्न राजनीतिक पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने दुख जताया है।