Petrol-Diesel Price Today : दिल्ली से पटना, जयपुर, बेंगलुरु तक के आज पेट्रोल-डीजल के ये हैं नए रेट

Petrol Diesel Price Today 4th Aug 2021:आज पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज लगातार 18वें दिन भी राहत मिली है। बुधवार को दोनों ईंधनों के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज दिल्ली में पेट्रोल 101.84 व डीजल भी 89.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। आखिरी बार 17 जुलाई को ईंधनों के दाम बढ़ाए गए थे।

Petrol-Diesel Price Today : दिल्ली से पटना, जयपुर, बेंगलुरु तक के आज पेट्रोल-डीजल के ये हैं नए रेट
शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर

श्रीगंगानगर की तुलना में पेट्रोल के रेट में अंतर

रांची 96.68 94.84 0
चंडीगढ़ 97.93 89.5 -1.25
आगरा 98.32 89.96 -1.64
लखनऊ 98.92 90.26 -2.24
चेन्नई 101.49 94.39 -4.81
दिल्ली 101.84 89.87 -5.16
कोलकाता 102.08 93.02 -5.4
पटना 104.25 95.57 -7.57
बेंगलुरु 105.25 95.26 -8.57
मुंबई 107.83 97.45 -11.15
जयपुर 108.71 99.02 -12.03
परभणी 108.89 97.1 -12.21
भोपाल 110.2 98.67 -13.52
इंदौर 110.28 98.76 -13.6
रीवा 112.41 100.71 -15.73
अनूपपुर 112.78 101.05 -16.1
श्रीगंगानगर 113.21 103.15 -16.53
पोर्ट ब्लेयर 85.28 83.79 -27.93

 

 स्रोत: IOC

ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट

1 अगस्त  के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल पर केन्द्र सरकार 32.90 रुपये और राज्य सरकार 23.50 रुपये टैक्स वसूलते हैं। वहीं, डीजल पर केन्द्र सरकार 31.80 और दिल्ली सरकार 13.14 रुपये टैक्स के रुप में वसूलते हैं। इसके अलावा माल भाड़ा और डीलर का कमीशन भी जुड़ता है। यही वजह है कि 41.24 रुपये का पेट्रोल दिल्ली में 101.62 रुपये का हो जाता है। 2020 में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई थी, लेकिन तब महामारी की वजह से केन्द्र सरकार एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दिया था। 

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।