UP Block Pramukh Election Live: 476 पंचायतों में मतदान 11 बजे से तीन बजे तक, आज ही घोषित होंगे नतीजे

UP Block Pramukh Election Live: 476 पंचायतों में मतदान 11 बजे से तीन बजे तक, आज ही घोषित होंगे नतीजे

खास बातें
UP Block Chief Election 2021 Live: उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर घमासान जारी है। आज 11 बजे से उत्तर प्रदेश की 476 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। 1,174 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। शुक्रवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन 349 क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। आज 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। यहां पढ़ें, पल-पल का अपडेट...
लाइव अपडेट

सीतापुर में ड्रोन से नजर
सीतापुर में महमूदाबाद में सात द्वार पार कर मतदान केंद्र तक पहुंच पाएंगे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। ड्रोन से निगहबानी हो रही है।


10:56 AM, 10-JUL-2021
मथुरा में नौहझील पर पुलिसबल तैनात
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए मथुरा में नौहझील पर पुलिसबल तैनात किया गया है। कुछ देर बाद मतदान शुरू होगा। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मथुरा में भाजपा का मुकाबला, रालोद और बसपा से होगा।
10:50 AM, 10-JUL-2021
चित्रकूट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट
चित्रकूट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। प्रशासन जगह-जगह बैरीकेटिंग कर शांति पूर्ण ढंग से चुनाव कराने की कवायद में जुटा है। जनपद के पांच ब्लॉकों में से दो ब्लॉकों में भाजपा के दो प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। वहीं मानिकपुर व कर्वी में सपा-भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। पहाड़ी ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच कड़ा मुकाबला है। तीनों ब्लॉकों में भाजपा के दिग्गज नेताओं व सपा के नेताओं ने अपने-अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
10:45 AM, 10-JUL-2021
325 से अधिक जगह जीत के लिए मशक्कत शुरू
भाजपा ने शनिवार को 476 क्षेत्र पंचायतों में होने वाले चुनाव में से करीब 325 से अधिक जगह जीत के लिए मशक्कत शुरू की है। सरकार के मंत्री, पार्टी के विधायक और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जहां-जहां चुनाव होना है वहां पार्टी के जिम्मेदार लोगों ने प्रतिद्वंद्वी खेमे के क्षेत्र पंचायत सदस्यों से संपर्क कर उनका समर्थन जुटाने का प्रयास शुरू कर दिया।
 
10:31 AM, 10-JUL-2021
334 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित
825 क्षेत्र पंचायत में हो रहे चुनाव में से भाजपा ने करीब 795 क्षेत्र पंचायतों में अधिकृत उम्मीदवार घोषित किए हैं। वहीं करीब 30 क्षेत्र पंचायतों में उम्मीदवारी को लेकर पार्टी के सांसद-विधायक या जिलाध्यक्ष-विधायक के बीच विवाद होने के कारण वहां पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। 795 क्षेत्र पंचायतों में से 334 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।
10:20 AM, 10-JUL-2021
भाजपा के 334 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित
क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने भारी बढ़त बना ली है। भाजपा के 334 प्रत्याशी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए हैं। पार्टी ने शनिवार को होने वाले चुनाव में प्रदेश की 825 में से 650 से अधिक क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष निर्वाचित कराने की तैयारी की है।
10:08 AM, 10-JUL-2021
मतदान के बाद मतगणना कर घोषित किया जाएगा परिणाम
राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि नामांकन वापसी के बाद 349 क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 476 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 1,174 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। शनिवार को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
 
09:58 AM, 10-JUL-2021
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: 476 पंचायतों में मतदान 11 बजे से तीन बजे तक, आज ही घोषित होंगे नतीजे
उत्तर प्रदेश की 476 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान होगा। शुक्रवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन 349 क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को होने वाले मतदान के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। 825 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कुल 1778 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 68 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हुए। शुक्रवार तक 289 क्षेत्र पंचायतों में एक-एक उम्मीदवार ने ही नामांकन दाखिल किया था। नामांकन वापसी के अंतिम दिन दोपहर 3 बजे तक कुल 187 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया।