अफगानिस्तान : तालिबान के खौफ को बयां करती एक और तस्वीर, ये एक विमान है!

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद लोगों में इस कदर खौफ हो गया है कि जैसे तैसे वो इस देश को छोड़कर भागना चाह रहे हैं। वहीं एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि लोग कितनी जल्दबाजी में अफगानिस्तान को छोड़ना चाहते हैं।

अफगानिस्तान : तालिबान के खौफ को बयां करती एक और तस्वीर, ये एक विमान है!

विस्तार
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद लोगों में इस कदर खौफ हो गया है कि जैसे तैसे वो इस देश को छोड़कर भागना चाह रहे हैं। इस बात की तस्दीक सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर कर रही है जिसमें देखा जा सकता है कि कतर जाने वाले 640 से अधिक लोगों का हुजूम अमेरिकी एयरफोर्स के विमान में सवार हो गया है। लोगों में डर इतना है कि सभी फर्श पर बैठकर जाने को तैयार हैं। कर्मचारियों के लिए यात्रियों को गिनना मुश्किल हो रहा था। लोगों के बीच इंच भर की जगह नहीं थी।  


बता दें कि इससे पहले बीते सोमवार को एक भयावह दृश्य काबुल एयरपोर्ट पर  देखने को मिला था। अमेरिकी वायुसेना का सैन्य विमान जैसे ही टेकऑफ के लिए आगे बढ़ रहा था, लोगों का हुजूम रनवे पर विमान के साथ-साथ चल रहा था। विमान के उड़ान भरने से पहले कुछ लोग टायरों के ऊपर बनी जगह पर सवार हो गए। विमान जब ऊंचाई पर पहुंच गया तो लोगों ने संतुलन खो दिया। तीन लोगों की आसमान से गिरने से मौत हो गई। बाद में उनके शव मकानों की छत पर मिले। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि 60 देशों ने तालिबान से गुहार लगाई है कि जो नागरिक अफगानिस्तान में नहीं रहना चाहते, उन्हें देश छोड़कर जाने दिया जाए।