अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दी सहयोग राशि

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए 51 हजार एक रुपये की सहयोग राशि प्रदान की है। इसी के साथ मंदिर निर्माण के लिए शुक्रवार को झारखंड में निधि समर्पण अभियान की शुरुआत हो गई।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दी सहयोग राशि

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए 51 हजार एक रुपये की सहयोग राशि प्रदान की है। इसी के साथ मंदिर निर्माण के लिए शुक्रवार को झारखंड में निधि समर्पण अभियान की शुरुआत हो गई। राज्यपाल ने निधि समर्पण अभियान के तहत यह राशि चेक के रूप में उनसे राजभवन मिलने पहुंचे विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही, क्षेत्र  अध्यक्ष रामस्वरुप रुंगटा, क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, प्रांत मंत्री वीरेंद्र साहू, आरएसएस के प्रांत सह कार्यवाह राकेश लाल आदि को सौंपी।

राज्यपाल से मिलने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए जगन्नाथ शाही ने कहा कि निधि समर्पण अभियान के तहत झारखंड में 25 हजार गांवों में संपर्क  कार्यक्रम चलाने का लक्ष्य है। यह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा। इसके लिए दो लाख कार्यकर्ताओं की 25 हजार टोलियां बनाई गई हैं। उन्होंने इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी शीघ्र मिलने की बात कही।