आज का राशिफल - 21.01.2021

आज का राशिफल - 21.01.2021

मेष राशि
जीवन में सच्चाई को अहमियत देने वाले आप आज बहुत अच्छे मूड में नजर आएंगे, लेकिन सेहत को लेकर गंभीर होना भी जरूरी है। सर्दी और जुकाम की परेशानी हो सकती है। निजी जीवन खुशियां लेकर आएगा और आज आप अपनी पर्सनल लाइफ में बहुत खुश नजर आएंगे, ऐसा लगेगा कि मानो आपके सिर पर कोई भार या कोई टेंशन नहीं है। काम को लेकर आपका रवैया थोड़ा लापरवाही भरा हो सकता है, जिस से बचने की कोशिश जरूरी होगी। यदि आप किसी से प्यार करते हैं, तो उनसे अपने दिल का हाल सुनाने के लिए आज अच्छा दिन होगा। परिवार के लोगों से अच्छा तालमेल बनाकर रखें।

वृष राशिः 
खर्चों में दिन जाएगा, हो सकता है। शॉपिंग में समय बिताएं, जिससे खर्चे जरूरत से ज्यादा होने के कारण आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा। निजी जीवन की बात करें, तो वहां आज थोड़ी निराशा देखनी पड़ सकती है। आप जितना प्यार उनसे करते हैं। उतने की ही उम्मीद रखेंगे, लेकिन बदले में ना मिलने से आप और निराश होंगे, जबकि इस भावना को बदलें, आप देखेंगे, जीवन बहुत सुंदर है और सभी आपको पसंद करते हैं। काम को लेकर स्थितियां नियंत्रण में रहेंगी और आज आप बैंक बैलेंस भी बढ़ाने में कामयाब हो सकते हैं।

मिथुन राशि : 
इनकम बढ़ती हुई हो, तो किसे पसंद नहीं होती। आज आपके पास अच्छी मात्रा में पैसा आएगा। यदि आपने कहीं पैसा इन्वेस्ट किया है, तो उससे भी आज अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावा पैसे को आगे इन्वेस्ट करना भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बस शेयर बाजार में थोड़ी सावधानी रखें।  लोंग टर्म के लिए पैसा लगाएं। आप आज हाजिर जवाब होंगे और हंसी मजाक के मूड में होंगे, जिससे हर मुसीबत को बड़ी आसानी से दूर कर लेंगे। काम को लेकर स्थितियां बड़ी अच्छी होंगी। आपके लिए आसानी होगी। निजी जीवन को लेकर आज आप बहुत परिपक्वता दिखाएंगे और कुछ मामलों में आप गंभीर भी दिखाई देंगे। आपके अपने आप के साथ खड़े नजर आएंगे।

कर्क राशि: 
मन में शंका रखना किसी भी बात में आपको नुकसान दे सकता है, इसलिए मन से इसे बिल्कुल निकाल दें और अपने निजी जीवन को अच्छा बनाने के लिए खुलकर हर गतिविधि में हिस्सा लें और अपनों को समय दें। उनके साथ वक्त बिताएं और मन में कोई शंका चल भी रही है, तो उसे दूर करने के लिए बातचीत करें। काम को लेकर स्थिति बहुत अच्छी हैं। आज जहां आप काम कर रहे हैं। वहां पर कोई पार्टी की योजना बन सकती है। किसी का फेयरवेल हो सकता है या किसी का जन्मदिन इनकम को लेकर प्रयास सार्थक रहेंगे। आज आप गजब के आत्मविश्वास से भरे नजर आएंगे। किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से आप का मनोबल ऊंचा होगा।

सिंह राशि
भाग्य की प्रबलता के चलते कार्य में सफलता सुनिश्चित होगी। आप जिस काम को भी सोचेंगे। वह पूरा हो जाएगा, जिससे आज का दिन आपका दिन कहलाएगा। यदि जमीन जायदाद से जुड़े किसी काम में हाथ डाला है, तो उसमें भी सफलता आपके कदम चूमेगी। आज आप अपने विरोधियों को हराने में कामयाब रहेंगे और अपनी निजी जीवन में खुशी भरे पलों का आनंद लेंगे। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी और आप अपने आप में ज्ञान और अनुभव के बल पर अपने आसपास के लोगों को कुछ नया बताने की कोशिश करेंगे, जिसे सब बड़े ध्यान से सुनेंगे। आपको कोई सम्मान मिल सकता है।

कन्या राशि:
आज का दिनमान आपसे बहुत कुछ उम्मीद करता है। आप लकीर के फकीर बनने की बजाय कुछ नया करने की कोशिश करेगे और चुनौतियों से ना घबराए अपने आत्मविश्वास को जगाने से आपको अपने रिश्तो से प्यार और अपने कामों में सफलता मिलेगी। इनकम को लेकर दिन सामान्य रहेगा, लेकिन खर्चे तेजी से बढ़ते नजर आएंगे। शाम के बाद स्थिति थोड़ी सुधरेगी। आप अपने पारिवारिक कामों में इतना व्यस्त रहेंगे कि काम के लिए थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे, फिर भी ध्यान देना जरूरी होगा।

तुला राशिः
आज के दिन प्यार मे सराबोर रहेंगे। आप अपनी लव लाइफ खोलकर जिएंगे और मन में प्यार को लेकर, जो उमंगे होंगी। उनका आनंद लेगे आपका प्रिय भी आपकी खुशी में पूरी तरह से शामिल होगा, जिससे आज का दिन ही खुशनुमा होगा। काम को लेकर स्थितियां पूरी तरह से आप के पक्ष में नजर आएंगे, जिससे आप काफी खुश होंगे। अपने कुछ जरूरी कामों को आप भाग्य के सहारे भी छोड़ देंगे और उन्हें सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सही तरीके से सही दिशा में आगे बढ़ेगा और आपका जीवन साथी आज आपको कोई अच्छी बात बता सकता है, जिसे सुनकर आपकी बाँछें खिल उठेंगी।

वृश्चिक राशिः 
घर में किसी के आने से रौनक आ जाएगी। घर में कोई फंक्शन कर सकते हैं या घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कोई नई चीज खरीद कर ला सकते हैं। आपकी सेहत जबरदस्त रहेगी और आज के दिन को आप खूब इंजाय करेगे। आपकी मां आज आप पर खूब प्यार लुटाएंगी। बिजनेस को लेकर स्थितियां आज बढ़िया रहेंगी। इन्वेस्टमेंट करने के हिसाब से भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। केवल एक बात का ध्यान रखें। ज्यादा उकसावे में आकर किसी से बुरा भला ना बोले नहीं तो दिक्कत हो सकती है।

धनु राशिः 
आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग होगी। बहुत समय से आप इसकी कोशिश कर रहे थे। आज आप को मौका मिल सकता है। सरकारी कामों में हाथ डालने से आपको लाभ के योग बनेंगे। आपका जीवन साथी बुद्धिमानी की बातें करेगा और उनकी ही किसी सलाह को सुनकर आपको अपने काम को आगे बढ़ाने का कोई नया तरीका मिल सकता है। अपने विरोधियों से थोड़ा सावधान रहना जरूरी होगा। वह आज प्रबल स्थिति में हो सकते हैं। बुद्धि अच्छी रहेगी, जिससे आपको सही समय पर सही काम करने की इनट्यूशन प्राप्त होगी।

मकर राशिः 
मन से भावुक होने वाले आप आज काफी मजबूत स्थिति में नजर आएंगे। आज अपने घर में चल रही परिस्थितियों पर आपका पूरा नियंत्रण होगा। घर में खुशी आएगी और आज अपनी प्यारी मीठी बातों से आज आप सबका दिल जीत लेंगे। आने वाली  खुशी की दस्तक घर में होगी और घर में लोगों का आना जाना हो सकता है। बिजनेस को लेकर थोड़ा गंभीर रवैया अपनाना जरूरी होगा। हल्के में स्थितियों को लेना नुकसानदायक हो सकता है। अपने निजी जीवन को लेकर आज आपको थोड़ी निराशा हो सकती है, लेकिन आपके काम को लेकर स्थितियां बहुत मजबूत हैं। आपके प्रयास सफल होंगे।

कुंभ राशिः
आज का दिन मध्यम रहेगा। सेहत कमजोर रहने का इशारा कर रही है। मौसम के बदलने से  बीमार पड़ सकते हैं। सावधानी रखें कामों में रुकावट आने की  संभावना बनेगी,  लेकिन मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ  जीवन  खुशी से भरा रहेगा। त्यौहार के इस मौसम में जीवन साथी कोई लाभ मिलने वाली बात आपको बताएगा, जो आपको खुशी देगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग  अपने प्रिय के साथ टाइम स्पेंड करेंगे और अपने  फ्यूचर की प्लानिंग उन्हें बताएंगे। उनके लिए कोई अच्छा गिफ्ट भी ला सकते हैं। काम के सिलसिले में आज भाग्य आपका साथ देगा, जिससे आपको बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे।

मीन राशिः
आज का दिन अच्छा रहेगा और आपको पैसों का लाभ मिलेगा। आपको कार्य में सफलता भी प्राप्त होगी। प्रेम के मामले में आज का दिन बेहतरीन रहेगा और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रिय के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। दोनों साथ मिलकर कोई काम शुरू करने की बात भी कर सकते हैं, जो लोग शादीशुदा है। दांपत्य जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपके जीवनसाथी को आज कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। आपके काम में उतार-चढ़ाव से भरा दिन रहेगा। दूसरी नौकरी का विचार आएगा।