एलपीजी सिलेंडर 122 रुपये तक हुआ सस्ता, जानें आपको कितनी मिली राहत

LPG Latest Price June 2021: एक जून को गैस सिलेंडर की कीमतों में हुए बदलाव की वजह से एलपीजी की कीमत दिल्ली में 122 रुपये सस्ती हो गई। इस कटौती से आपको खुश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह कटौती 19 किलो वाले सिलेंडर में की गई है। मई में यह 1595 रुपये 50 पैसे का था। इंडियन ऑयल की की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में अब इसका रेट 1473.5 रुपये रह गया है। एलपीजी गैस की कीमत एक जून से प्रभावी (Rs./19 kg cylinder)

एलपीजी सिलेंडर 122 रुपये तक हुआ सस्ता, जानें आपको कितनी मिली राहत
महीना दिल्ली कोलकाता मुंबई चेन्नई
मई 1, 2021 1595.5 1667.5 1545 1725.5
अप्रैल 1, 2021 1641 1713 1590.5 1771.5
मार्च 1, 2021 1614 1681.5 1563.5 1730.5
फरवरी 25, 2021 1519 1584 1468 1634.5
फरवरी 15, 2021 1523.5 1589 1473 1639.5
February 4, 2021 1533 1598.5 1482.5 1649

स्रोत: IOC 

जहां तक 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की बात है तो मई में भी इसके दाम में काेई बदलाव नहीं किया गया था। अप्रैल में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की कटौती की गई थी। आज अभी दिल्ली में LPG सिलेंडर का दाम 809 रुपये है। दिल्ली में इस साल जनवरी में LPG सिलेंडर का दाम 694 रुपये था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया। 15 फरवरी को दाम बढ़ाकर 769 रुपये कर दिए गए। इसके बाद 25 फरवरी को एलपीजी सिलेंडर के दाम 794 रुपये कर दिए गए। मार्च में LPG सिलेंडर के प्राइस को 819 रुपये कर दिया गया। 

गैर सब्सिडी वाले इंडेन गैस सिलेंडरों की कीमत (Rs./14.2 kg cylinder)

महीना दिल्ली कोलकाता मुंबई चेन्नई
जून 1, 2021 809 835.5 809 825
मई 1, 2021 809 835.5 809 825
अप्रैल 1, 2021 809 835.5 809 825
मार्च 1 , 2021 819 845.5 819 835
फरवरी 25 , 2021 794 820.5 794 810
फरवरी 15 , 2021 769 795.5 769 785
फरवरी 4 , 2021 719 745.5 719 735
जनवरी 1 , 2021 694 720.5 694 710
दिसंबर 15 , 2020 694 720.5 694 710
दिसंबर 02 , 2020 644 670.5 644 660
नवंबर 01 , 2020 594 620.5 594 610
अक्टूबर 01 , 2020 594 620.5 594 610