झारखंड के गुमला में IED ब्‍लास्‍ट में कोबरा बटालियन का जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा रांची

Gumla Jharkhand News Cobra Battalion Jawan Injured घायल जवान को एयर लिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है। जवान को अस्पताल भेजने के लिए रांची के खेलगांव स्थित हेलीपैड के पास पुलिस पूरी तैयारी के साथ मौजूद है।

झारखंड के गुमला में IED ब्‍लास्‍ट में कोबरा बटालियन का जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा रांची

झारखंड के गुमला जिले में नक्सल अभियान के दौरान कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया है। बताया गया कि जिले के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के मरवा जंगल में माओवादियों के द्वारा लगाए गए आइईडी की चपेट में आने से जवान घायल हो गया। घायल जवान को एयर लिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है। जवान को अस्पताल भेजने के लिए रांची के खेलगांव स्थित हेलीपैड के पास पुलिस पूरी तैयारी के साथ मौजूद है। यहां एंबुलेंस भी खड़ी है। जवान के यहां पहुंचने के बाद एंबुलेंस से उसे सीधे अस्‍पताल ले जाया जाएगा।