Jharkhand Weather Alert: झारखंड के इन जिलों में आज होगी बारिश, जानें अपने शहर का हाल

गुरूवार की सुबह राजधानी रांची में मौसम खुशनुमा है। हल्के बादलों के साथ धूप निकली है। इसके साथ ही 18 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य में मानसून पूर्ण रूप से सक्रिय रहेगा।

Jharkhand Weather Alert: झारखंड के इन जिलों में आज होगी बारिश, जानें अपने शहर का हाल

गुरूवार की सुबह राजधानी रांची में मौसम खुशनुमा है। हल्के बादलों के साथ धूप निकली है। इसके साथ ही 18 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। वहीं आद्रता का स्तर 95 प्रतिशत तक बना हुआ है। मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य में मानसून के सक्रिय पूर्ण रूप से सक्रिय रहेगा। इसकी वजह से राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर पश्चिमी जिले पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में कहीं-कहीं मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। साथ ही अन्य जिलों में भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात हो सकती है। अगले चार से पांच दिनों के दौरान होने वाली बारिश से राज्य के औसत अधिकतम और औसत न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

राज्य में मानसून के साथ उत्तरपश्चिमी बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के उपर बने चक्रवातीय क्षेत्र की वजह से ज्यादा बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि बिहार में बना चक्रवातीय क्षेत्र अब लेस मार्क बन गया है। मगर इसका टर्फ लाइन अभी भी उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों तक फैला हुआ है। इसके कारण राज्य में ज्यादा बारिश देखने को लिए मिल रही है।

एक जून से 23जून तक राज्य में करीब 89 प्रतिशत ज्यादा बारिश देखने को मिल रही है। इसमें सबसे ज्यादा बारिश जामताड़ा में 224 प्रतिशत देखने को मिली है। यहां औसत बारिश 144.6 मिमी रिकार्ड की जानी चाहिए थी। वहीं पिछले 24 दिनों में यहां 468.5 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया।

राजधानी के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि रांची जिले में सामान्य रूप से बादल छाए रहेगें। इसके साथ ही दिन में एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून सामान्य रूप से सक्रिय रहा। राज्य में कहीं-कही हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश सिमडेगा के कुरडेगा में 73.2मिमी रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकमत तापमान साहिबगंज में 36.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची में 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर     अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान

रांची          29.6                        22.1

जमशेदपुर   30.5                       25.3

मेदिनीनगर 33.0                        23.5