झारखंड के गुमला में पुलिस मुठभेड़ में 15 लाख का इनामी नक्सली बुधेश्वर उरांव ढेर

झारखंड के गुमला जिले के कुरुमगढा में पुलिस ने मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर कर दिया है। इस इलाके में नक्सलियों के खिलाफ पिछले चार दिनों से यह अभियान चल रहा है। इससे दो दिन पहले प्रेशर आईडी ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का डॉग ड्रोन शहीद हो गया था।

झारखंड के गुमला में पुलिस मुठभेड़ में 15 लाख का इनामी नक्सली बुधेश्वर उरांव ढेर

झारखंड के गुमला जिले के कुरुमगढा में पुलिस ने मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर कर दिया है। इस इलाके में नक्सलियों के खिलाफ पिछले चार दिनों से यह अभियान चल रहा है। इससे दो दिन पहले प्रेशर आईडी ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का डॉग ड्रोन शहीद हो गया था। बता दें कि यह मुठभेड़ गुरुवार की सुबह गुमला के नक्सल प्रभावित कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के मड़वा-केरागानी जंगल में हुई है। दस्ते के सदस्य जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। मिली जानकारी के मुताबिक 15 लाख का इनामी बुधेश्वर उरांव ढेर हुआ है।