दिल्ली : श्याम विहार इलाके में 65 वर्षीय आर्मी जवान की पत्नी के सामने हत्या, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली पुलिस ने बताया कि वारदात के वक्त उनकी पत्नी मौजूद थी। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में तीन संदिग्ध हैं। उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

दिल्ली : श्याम विहार इलाके में 65 वर्षीय आर्मी जवान की पत्नी के सामने हत्या, जांच में जुटी पुलिस

विस्तार
दिल्ली के श्याम विहार इलाके में बुधवार को 65 वर्षीय पूर्व आर्मी जवान की उनके घर में हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि वारदात के वक्त उनकी पत्नी मौजूद थी। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में तीन संदिग्ध हैं। उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। 


वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

बुजुर्ग की गला घोंटकर हत्या
वहीं, बुधवार को ही द्वारका के छावला इलाके में लूटपाट के इरादे से घुसे बदमाशों ने एक बुजुर्ग शख्स की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। मृतक की शिनाख्त उदयवीर सिंह (60) के रूप में हुई। वारदात के दौरान बदमाशों ने बुजुर्ग की पत्नी को रसोई में बंद कर दिया था। उदयवीर के शोर मचाने पर बदमाशों ने उनका गला घोंट दिया। पुलिस के मुताबिक उदयवीर परिवार के साथ छावला के दुर्गा विहार में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी विद्या देवी और एक बेटा संजय है।

बुधवार दिन में संजय किसी काम से बाहर गया हुआ था। घर में दंपती अकेले थे। इस बीच तीन बदमाश उनके घर में लूटपाट के इरादे से घुस गए। विद्या देवी ने आरोपियों से पूछताछ करना शुरू की और घर में घुसने का कारण पूछा तो आरोपियों ने जबरन उनको रसोई में धक्का देकर बंद कर दिया। इस बीच उदयवीर वहां पहुंच गए। उन्होंने बदमाशों को देखकर शोर मचा दिया। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने उदयवीर को पकड़ा और उनका गला घोंट दिया।