प्रतिबंध: न्यूजीलैंड के यूट्यूबर कॉर्ल रॉक भारत में ब्लैकलिस्ट, वीजा संबंधी नियमों में गड़बड़ी के चलते कार्रवाई

यूट्यूबर कार्ल रॉक मूल रूप से न्यूजीलैंड के रहने वाले हैं, लेकिन उनकी शादी भारत में हुई है। भारत और न्यूजीलैंड आना जाना लगा रहता था। 

प्रतिबंध: न्यूजीलैंड के यूट्यूबर कॉर्ल रॉक भारत में ब्लैकलिस्ट, वीजा संबंधी नियमों में गड़बड़ी के चलते कार्रवाई

विस्तार
भारत सरकार ने न्यूजीलैंड की मशहूर यूट्यूबर कार्ल रॉक को वीजा मानदंडों का पालन नहीं करने को लेकर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। कार्ल रॉक पर टूरिस्ट वीजा के नाम पर कारोबार करने का आरोप है। सरकार ने एक साल के लिए उनका नाम ब्लैकलिस्ट में डाल दिया गया है। विदेश मंत्रालय ने समाचार एजेंसी एएनआई को इसकी जानकारी दी है। यूट्यूबर कार्ल रॉक मूल रूप से न्यूजीलैंड के रहने वाले हैं, लेकिन उनकी शादी भारत में हुई है। भारत और न्यूजीलैंड आना जाना लगा रहता था।


कार्ल रॉक ने आरोप लगाया कि भारत सरकार ने उन्हें पत्नी और परिवार से अलग कर देश में प्रवेश पर रोक लगा दी है।  रॉक ने कहा कि दिल्ली में पत्नी मनीषा से अलग कर उनका नाम ब्लैकलिस्ट में डाल दिया गया है, लेकिन इस बारे में उन्हें कोई जानकारी भी नहीं दी गई कि ऐसा बर्ताव उनके साथ क्यों किया जा रहा है। 


रॉक ने पीएम को किया ट्वीट 
एक ट्विटर पोस्ट में न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न को टैग करते हुए, रॉक ने कहा कि, 'डियर जैसिंका अर्डर्न, भारत सरकार ने मुझे दिल्ली में मेरी पत्नी और परिवार से अलग करके देश में प्रवेश में रोक लगा दी है। उन्होंने मुझे ब्लैकलिस्ट करने का कारण भी नहीं बताया है।' इसके साथ ही उन्होंने एक यूट्यूब वीडियो का लिंक शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने और काम के बारे में बताया है। इस वीडियो में दिल्ली में उनकी पत्नी मनीषा और परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में बताया है। एयरपोर्ट पर अपने साथ हुई घटनाओं के बारे में भी जानकारी साझा की है। 

लंबे समय से पत्नी और परिवार से नहीं मिला- रॉक
कॉर्ल रॉक ने कहा कि मैं अपनी पत्नी मनीषा मलिक और परिवार से 269 दिनों से मिला नहीं हूं, मैंने अक्टूबर 2020 में दुबई पाकिस्तान की यात्रा करने के लिए भारत छोड़ा था, जाते समय एयरपोर्ट पर मेरा वीजा रद्द कर दिया गया। उन्होंने वीजा रद्द करने का कारण नहीं बताया, इसलिए दुबई में मैंने नए वीजा के लिए आवेदन किया। उन्होंने मुझे एक मीटिंग के लिए बुलाया और मुझे बताया कि मुझे ब्लैकलिस्ट में डाल दिया गया है, इसलिए वे मुझे घर जाने के लिए वीजा जारी नहीं कर सकते