बिहारः पवन सिंह से संबंधों को लेकर गाने के मामले में अक्षरा सिंह से पुलिस ने की पूछताछ, नीलकम की गिरफ्तारी संभव

अभिनेत्री अक्षरा सिंह व भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के संबंधों को लेकर नीलकमल सिंह द्वारा गाए गए अश्लील गाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कंकड़बाग थाने की पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। -

बिहारः पवन सिंह से संबंधों को लेकर गाने के मामले में अक्षरा सिंह से पुलिस ने की पूछताछ, नीलकम की गिरफ्तारी संभव

अभिनेत्री अक्षरा सिंह व भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के संबंधों को लेकर नीलकमल सिंह द्वारा गाए गए अश्लील गाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कंकड़बाग थाने की पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने अक्षरा सिंह से अश्लील गाना गाने वाले भोजपुरी गायक नीलकमल सहित धीरज व अन्य आरोपित के बारे में पूछताछ की। अक्षरा सिंह ने पुलिस को नीलकमल और उनकी मंडली के बारे में जानकारी दी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुबूतों की पुष्टि की जा रही है। साक्ष्यों के सत्यापन के बाद नीलकमल व अन्य की गिरफ्तारी की जा सकती है। विदित हो कि भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने नीलकमल सिंह द्वारा गाए गए अश्लील गाने को लेकर कंकड़बाग थाने में शिकायत की थी। अभिनेत्री अक्षरा सिंह और अभिनेता पवन सिंह को लेकर गीत इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। अक्षरा ने आरोप लगाया कि उन्हें बदनाम करने के लिए यह गीत गाया गया है। मामले में पुलिस ने मंगलवार को भोजपुरी गायक नीलकमल सिंह व धीरज सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।