मददगार-बच्चों की बेरुखी से नाराज थे तीन बुजुर्ग, सिंगापुर से ट्वीट आया तो पुलिस ले गई!

ट्वीट करने वाले युवक ने मयूर विहार में रहने वाले अपने तीन बुजुर्ग परिजनों की तबीयत खराब होने की बात कर उनको अस्पताल में भर्ती कराने के लिए मदद मांगी थी। फौरन पुलिस की टीम कैट्स एंबुलेंस के साथ वहां पहुंची।

विस्तार
सिंगापुर से किए गए एक ट्वीट के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई। ट्वीट करने वाले युवक ने मयूर विहार में रहने वाले अपने तीन बुजुर्ग परिजनों की तबीयत खराब होने की बात कर उनको अस्पताल में भर्ती कराने के लिए मदद मांगी थी। 

Coronavirus Two Elderly People Were Hospitalized By The Mayur Vihar Police  After A Tweet From Singapore - मददगार: बच्चों की बेरुखी से नाराज थे तीन  बुजुर्ग, सिंगापुर से ट्वीट आया तो पुलिस
फौरन पुलिस की टीम कैट्स एंबुलेंस के साथ वहां पहुंची। मौके पर एक बुजुर्ग महिला बिल्कुल ठीक मिलीं, बाकी दो बुजुर्ग लोगों को समय से एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद दोनों की तबीयत में सुधार है। 82 और 78 वर्षीय दोनों बुजुर्ग दोनों सगे भाई हैं। 


इनके बच्चे विदेशों में रहते हैं। कोरोना महामारी के समय कोई पड़ोसी भी इन बुजुर्गों की मदद को सामने नहीं आया तो घर के युवक को सिंगापुर से ट्वीट करना पड़ा। अब परिजन पुलिस का धन्यवाद करते नहीं थक रहे हैं।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने बताया कि शनिवार शाम को नीरज बहल नामक एक शख्स ने सिंगापुर से ट्वीट कर दिल्ली पुलिस से तुरंत मदद मांगी थी। उसने बताया कि 114 डी, पॉकेट-4, मयूर विहार फेज-1, में उसके तीन बुजुर्ग परिजनों को अस्पताल पहुंचाने की जरूरत है। तीनों की तबीयत खराब है। 
ट्वीटर से जानकारी मिलने के बाद तुरंत मयूर विहार थाना प्रभारी को सूचना दी गई। पुलिस स्टाफ को कैट्स एंबुलेंस के साथ फौरन बुजुर्गों के घर भेजा गया। वहां एक बुजुर्ग महिला बिल्कुल स्वस्थ्य मिली। बाकी दो पुरुष सदस्य बीमार थे। पुलिस ने उनसे अस्पताल चलने के लिए कहा तो वह तैयार नहीं हुए। 

वह समाज के लोगों से खासे नाराज थे। उनका कोई भी पड़ोसी उनकी मदद को तैयार नहीं था। किसी तरह दोनों को अस्पताल ले जाने के लिए राजी किया गया। लेकिन एंबुलेंस में उनके साथ जाने वाला कोई नहीं था। ऐसे में मयूर विहार थाने का हवलदार अजय ने खुद बुजुर्गों की जिम्मेदारी ली। 

वह एंबुलेंस में दोनों साथ गया और उनको भर्ती कराकर वापस आया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों की तबीयत अब बेहतर है। दोनों के शरीर में पानी की कमी थी। उसे ड्रिप लगाकर पूरा कर लिया गया।

Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share