रमेश बैस आज झारखंड के 10वें राज्‍यपाल के रूप में लेंगे शपथ, बिरसा मंडप में होगा कार्यक्रम

Ramesh Bais Jharkhand Governor झारखंड के नए राज्‍यपाल रमेश बैस मंगलवार की शाम रांची पहुंचे। वे आज रांची स्थित राजभवन के बिरसा मंडप में झारखंड के 10वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। रमेश बैस छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी हैं।

रमेश बैस आज झारखंड के 10वें राज्‍यपाल के रूप में लेंगे शपथ, बिरसा मंडप में होगा कार्यक्रम

रमेश बैस आज बुधवार को अपराह्न 1.20 बजे राजभवन के बिरसा मंडप में झारखंड के 10वें राज्यपाल के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डाॅ. रविरंजन उन्हें शपथ दिलाएंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तमाम मंत्री, अधिकारी आदि उपस्थित रहेंगे। एक सप्‍ताह पूर्व ही रमेश बैस को झारखंड का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है। रमेश बैस कल मंगलवार शाम ही रांची पहुंचे हैं। मुख्‍यमंत्री ने उनकी रांची एयरपोर्ट पर अगवानी की।

सात बार लोकसभा सदस्य चुने जा चुके हैं बैस

रमेश बैस छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी हैं। इससे पहले वे त्रिपुरा के राज्यपाल थे। पार्षद के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करनेवाले रमेश बैस सात बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। साथ ही भाजपा सरकार में कई टर्म केंद्रीय राज्य मंत्री भी रहे हैं। इस पद पर रहते हुए उन्होंने रासायनिक एवं उर्वरक, सूचना एवं प्रसारण, खान, पर्यावरण एवं वन जैसे मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। बैस अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में भी केंद्रीय राज्य मंत्री रहे हैं।