शादी का झांसा देकर 6 साल तक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा युवक, मना करने पर प्राइवेट पार्ट में पहुंचाता था चोट

चुटिया कष्णापुरी की रहने वाली एक युवती से पांच से छह सालों तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। अब आरोपित युवती को छोड़कर दूसरी युवती के साथ रहने लगा है और जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।

शादी का झांसा देकर 6 साल तक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा युवक, मना करने पर प्राइवेट पार्ट में पहुंचाता था चोट

चुटिया कष्णापुरी की रहने वाली एक युवती से पांच से छह सालों तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। अब आरोपित युवती को छोड़कर दूसरी युवती के साथ रहने लगा है और जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। इसे लेकर पीड़ित युवती ने चुटिया थाने में ओरमांझी निवासी सुनील कुजूर नामक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में युवती ने आरोप लगाया है कि वह मूल रूप से गुमला की रहने वाली है। चुटिया में किराया का मकान लेकर रहती है। चुटिया स्टेशन रोड स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में पांच-छह साल से काम कर रही है। उसी होटल में सुनील भी काम करता है।

काम करने के दौरान सुनील से उसकी दोस्ती हुई। इसके बाद सुनील शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। इस दौरान जब कभी वह शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करती तो आरोपित उसके प्राइवेट पार्ट में चोट पहुंचाता था। इसी क्रम में आरोपित दूसरी लड़की के साथ रहने लगा। इसकी जानकारी मिलने के बाद आरोपित उसे जान से मारने की धमकी दी। साथ ही शादी से भी इंकार कर दिया। कहा कि वह पहले से शादी-शुदा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।