Class 10 CBSE Result: CBSE 10वीं के नतीजे घोषित, यहां चेक करें cbseresults.nic.in

Class 10 CBSE Result Cbse 10th Result 2021 सीबीएसई ने दसवीं के परिणामों की घोषणा कर दी है। सीबीएसई के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर छात्र अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसी के साथ छात्रों का लंबा इंतजार खत्म हो गया।

Class 10 CBSE Result: CBSE 10वीं के नतीजे घोषित, यहां चेक करें cbseresults.nic.in

सीबीएसई ने दसवीं के परिणामों की घोषणा कर दी है। सीबीएसई के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर छात्र अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसी के साथ छात्रों का लंबा इंतजार खत्म हो गया। इससे पहले सीबीएसई ने ट्वीटर पर परिणाम जारी होने की जानकारी साझा की थी। बता दें कि दसवीं के छात्रों को लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार था। ऐसे में लाखों बच्‍चों का इंतजार आज खत्‍म हो गया। बारहवीं के बाद अब सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट भी जारी हो गया है।

90.64 प्रतिशत विद्यार्थी हुए पिछले वर्ष रहे

पिछले वर्ष सीबीएसई के दसवीं बोर्ड में झारखंड का काफी बेहतरीन प्रदर्शन रहा था। परीक्षा में कुल 64234 परीक्षार्थी का रजिस्ट्रेशन हुआ था। इसमें लड़के 39809 और लड़कियां 24425 शामिल थी। परीक्षा में 63784 छात्रों ने परीक्षा दी थी जिसमें लड़के 39488 और लड़कियां 24296 थीं। 2020 में झारखंड का पास परसेंटेज 90.64 प्रतिशत रहा था। राज्य में लड़कियों का पास परसेंटेज 93.31 प्रतिशत था जबकि लड़कों का पास परसेंटेज 90.14 प्रतिशत रहा। लड़कों की तुलना में लड़कियों का पास प्रतिशत 3.17 प्रतिशत बेहतर था।

ऐसे पता करें अपना रोल नंबर

विद्यार्थी अपना रौल नंबर जाने के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर नीचे की ओर रौल नंबर फाइंडर 2021 स्क्रॉल कर रहा है। इस लिंक पर क्लिक करें। सर्वर सेलेक्ट करें और अगले पेज पर जारी करें। अब कक्षा 10 का ऑप्शन चुनें और मांगी गई जरूरी डीटेल्स जैसे अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि आदि दर्ज करें। स्कीन पर सर्च डाटा पर क्लिक करते ही आपका रोल नंबर खुला जाएगा। यहां से अपना रौल नंबर डाउनलोड करके रख लें।

ऐसे चेक करें रिजल्ट:

सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। यहां मांगी गई जानकारी फीड करें। आपका सबमिट के बटन पर क्लिक करें। रिजल्ट स्कीन पर होगा। इसे डाउनलोड करके सेव कर लें।