बीमारियों को न्यौता देता है कोरोना काल में खून की कमी, डॉक्टर से जाने कैसे दूर होगी एनीमिया

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होना एनीमिया कहलाता है। हीमोग्लोबिन एक आयरन युक्त प्रोटीन है बिना आयरन के शरीर में हीमोग्लोबिन नहीं बन सकता। हीमोग्लोबिन खून को उसका लाल रंग देता है। बड़ी बात ये है कि हीमोग्लोबिन ही फेफड़ों से आक्सीजन लेकर शरीर के अन्य हिस्सों तक पहुंचाता है।

बीमारियों को न्यौता देता है कोरोना काल में खून की कमी, डॉक्टर से जाने कैसे दूर होगी एनीमिया

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होना एनीमिया कहलाता है। हीमोग्लोबिन एक आयरन युक्त प्रोटीन है, बिना आयरन के शरीर में हीमोग्लोबिन नहीं बन सकता। हीमोग्लोबिन खून को उसका लाल रंग देता है। बड़ी बात ये है कि हीमोग्लोबिन ही फेफड़ों से आक्सीजन लेकर शरीर के अन्य हिस्सों तक पहुंचाता है। कोरोना काल में कई बार फोफड़ों के संक्रमित हो जाने के बाद शरीर में आक्सीजन की कमी हो जाती है। वहीं दूसरे तरफ संक्रमित मरीजों में अगर पहले से एनिमिया की बीमारी हो तो खास सावधानी रखनी पड़ती है।

रिम्स के मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डा चंद्रभूषण बताते हैं कि अगर शरीर में आयरन की कमी होगी तो हीमोग्लोबिन कम होगा, जिससे शरीर को मिलने वाले आक्सीजन में भी कमी होने लगेगी। पुरुषों की मुकाबले महिलाओं में आयरन की कमी ज्यादा देखने को मिलती है। पुरूषों में सामान्य हीमोग्लोबिन 12.5-16.5 ग्राम और महिलाओं में 12.0-15.5 ग्राम प्रति डीएल होना चाहिए।

ऐसे दूर होगी हीमोग्लोबिन की कमी

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर करने के लिए सबसे स्वस्थ्य दिनचर्या अपनाना जरूरी है। सुबह उठकर योग-व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इसके साथ ही खानपान का विशेष ध्यान रखें। डिब्बा बंद और जंक फूड से दूरी बनाएं। घर के बच्चे और बड़ों के खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें। इसके साथ ही कुछ ऐसे फल और सब्जियां है जो शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को एक स्तर पर बनाएं रखने में मदद करतें है।

अनार

एक अनार हमें सौ बीमारियों से लड़ने की क्षमता देता है। अनार में आयरन, कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन से भरपूर होता है। अनार शरीर में खून की कमी को बेहद जल्द पूरा करता है।

चुकंदर

चुकंदर शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने का रामबाण इलाज है। चुकंदर का जूस लगातार पीने से खून साफ रहता है और शरीर में खून की कमी भी नहीं होती। चुकंदर में आयरन के तत्‍व अधिक मात्रा में होते हैं, जिससे नया खून जल्दी बनता है।

केला

केले में मौजूद प्रोटीन, आयरन और खनिज शरीर में खून बढ़ाते हैं।

सेब

अगर आप एनीमिया से ग्रसित हैं तो सेब खाना लाभकारी रहेगा। सेब खाने से शरीर में हीमोग्लोबीन की मात्रा बढ़ती है। वैसे भी कहावत है कि एक सेव रोज डाक्टर को दूर रखता है।

अंगूर

अंगूर में विटामिन, पोटैशियम, कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। अंगूर में ज्यादा आयरन होने से यह शरीर में हीमोग्लोबीन बढ़ाने में सहायक है। अंगूर हमारी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

टमाटर

टमाटर सब्जी ही नहीं, बल्कि एक पौष्टिक और गुणकारी फल है। टमाटर में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, फास्फोरस और विटामिन-सी होता है। टमाटर का सूप या टमाटर खाने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है।

हरी सब्जियां और सलाद

शरीर में आयरन की कमी दूर करने के लिए पालक, सरसों, मेथी, धनिया, पुदीना, बथुआ, ब्रोकली, गोभी, बीन्स, खीरा खूब खाएं,शरीर में हीमोग्लोबीन बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां भोजन में शामिल करें। पालक के पत्तों में सबसे अधिक आयरन पाया जाता है।

सूखे मेवे

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए खजूर, बादाम और किशमिश खाएं। इनमें आयरन की पर्याप्त मात्रा होती है। रोजाना दूध के साथ खजूर खाने से शरीर को बहुत-से फायदे होते हैं। खजूर खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में आयरन मिलता है।

गुड़

गुड़ एक प्राकृतिक खनिज है जो आयरन का प्रमुख स्रोत है। यह विटामिन से भरपूर होता है। गुड़ शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। लगातार गुड़ खाने से पेट की समस्‍याओं से भी निजात पायी जा सकती है।