तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को रद कराने की मांग को लेकर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के हजारों किसानों का दिल्ली-एनसीआर के बॉर्डर पर धरना-प्रदर्शन जारी है। इस बीच कानून रद करने की मांग के साथ-साथ एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर सिंधु बॉर्डर पर चल रहा किसानों का प्रदर्शन बृहस्पतिवार को 71वें दिन में प्रवेश कर गया है। वहीं, किसानों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर में आरएएफ की 16 कंपनियों सहित सीआरपीएफ की 31 कंपनियों की तैनाती को 2 सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है।
इस बीच दिल्ली पुलिस का बयान आया है कि ऐसी वीडियो और तस्वीरें प्रसारित हो रही हैं जिसमें यह दिखाया जा रहा है कि गाज़ीपुर बाॅर्डर से कीलें हटाई जा रही हैं। कीलों की जगह बदली जा रही है। बाॅर्डर पर तैयारियां पहले जैसी ही हैं।
दिल्ली के वीवीआइपी इलाके में रायसीना रोड पर दोनों ओर से ट्रैफिक बंद कर दिया गया है। वहीं, विपक्षी दलों के कई नेता गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों से मिलने के लिए बसों के जरिये रवाना हो गए हैं। प्रतिनिधिमंडल में एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले, डीएमके सांसद कनिमोझी, एसएडी सांसद हरसिमरत कौर बादल और टीएमसी सांसद सौगत रॉय शामिल हैं। इस बीच गाजीपुर बॉर्डर पर सड़कों पर लगाई गई कीलें हटा ली गई हैं।
धरने में हर घर से एक सदस्य
मथुरा में हुई खाप पंचायत में हर घर से एक व्यक्ति के गाजीपुर बार्डर के धरने में शामिल होने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई। पूर्व सैनिक संगठन और रालोद ने भी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिला चलने का एलान किया।
prernaadmin Mar 21, 2023 0 15
prernaadmin Mar 21, 2023 0 15
prernaadmin Mar 21, 2023 0 14
prernaadmin Mar 21, 2023 0 14
prernaadmin Mar 21, 2023 0 13
prernaadmin Mar 21, 2023 0 736
prernaadmin Mar 21, 2023 0 703
prernaadmin Mar 21, 2023 0 743
prernaadmin Mar 21, 2023 0 622
prernaadmin Mar 21, 2023 0 1
पिछले एक महीने से ऑक्सीजन फ्लो मीटर और पल्स ऑक्सीमीटर की मांग काफी बढ़ गई है। Pulse...
prernaadmin Mar 21, 2023 0 541
एक्सपर्ट्स भी ऑर्गेनिक फूड के फायदों को गिनाते हुए उसे खाने की सलाह देते हैं। ऐसा...
prernaadmin Mar 21, 2023 0 364
सुप्रीम कोर्ट में ऐसे उम्मीदवारों को यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में एक और अवसर...
prernaadmin Mar 21, 2023 0 690
ज्योतिष गणना (26 अप्रैल से 02 मई): अप्रैल के अंतिम सप्ताह में इस दिन रहें जरा बचके......
prernaadmin Mar 21, 2023 0 303
प्रबुद्ध भारत पत्रिका भारत के प्राचीन आध्यामिक ज्ञान के संदेश को प्रसारित करने का...
prernaadmin Mar 21, 2023 0 308
दुनिया की ज्यादातर वैक्सीन वायरस के स्पाइक प्रोटीन को ध्यान में रखकर तैयार की गई...
prernaadmin Mar 21, 2023 0 375
बिेहार की राजनीति में उथल-पुथल है। आज एआइएमएम के पांचों विधायकों ने सीएम नीतीश से...