7 मार्च को रांची आएंगे एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार

एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार 7 मार्च को रांची आएंगे। उनके रांची आगमन को लेकर मंगलवार को एनसीपी झारखंड प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई। यह बैठक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय में हुई।

7 मार्च को रांची आएंगे एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार

एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार 7 मार्च को रांची आएंगे। उनके रांची आगमन को लेकर मंगलवार को एनसीपी झारखंड प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई। यह बैठक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय में हुई। इस दौरान उनके स्वागत आदि की तैयारियों को लेकर सभी कार्यकर्ताओं  व पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।

इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सभी जिला अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे राज्य को चार जोन में बांटा गया तथा सभी जोन में प्रभारी नियुक्त किया गए। इस कार्यक्रम में सभी जिलों से हजारों कार्यकर्ताओं के भाग लेने की संभावना है बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव गोपाल सिंह, कुंदन कुमारी, मन्नान खान, शिवजी सिंह , विनय कुमार सिंह, उमेश गौस्वामी, अर्जुन कर्मकार, सिरथ आर, प्रभाकर प्रसाद सहित सभी जिला अध्यक्षों ने भाग लिया।