BMS: धनबाद में बदलेगा नेतृत्व का चेहरा, डीसीकेएस में पदाधिकारी बनने को इच्छुक से मांगा गया नाम

धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ की 145 वां कार्यसमिति की बैठक संघ कार्यालय में बुधवार को संपन्न हुई। बैठक के दौरान नेतृत्व मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया है। पदाधिकारी बनने को इच्छुक सदस्यों से नाम देने को कहा गया।

BMS: धनबाद में बदलेगा नेतृत्व का चेहरा, डीसीकेएस में पदाधिकारी बनने को इच्छुक से मांगा गया नाम

भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ का 31 वां वार्षिक अधिवेशन ईस्टर्न झरिया डिवीजन में आज (गुरुवार) को 10:30 बजे शुरू होगा। धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ का ताज किसे मिलेगा, यह अधिवेशन में तय होगा। इससे पहले धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ की 145वीं कार्यसमिति की बैठक संघ कार्यालय में बुधवार को संपन्न हुई। बैठक के दौरान कई मुद्दों पर झरिया क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने पदाधाकिरयों के कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़ा किए। इस दौरान महासंघ के महासचिव सुधीर घुर्डे के साथ तर्क-विर्तक भी हुई।  इस दाैरान नए नेतृत्व पर चर्चा हुई। 

सभी क्षेत्रों पर समान रूप से ध्यान देने पर जोर

कार्यसमिति के सदस्यों ने कहा कि झरिया व कतरास क्षेत्र को सम्मान रूप से देखना चाहिए। हर क्षेत्र को बराबर भागीदारी होनी चाहिए । जिस तरह से पिछला कार्यकाल रहा है उस पर वरीय पदाधिकारी मंथन जरूर करें। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर भड़ास निकाली इस दौरान वरीय पदाधिकारियों के साथ कई बार नोकझोंक भी हुई।

दो साल बाद हो रहा अधिवेशन, कोरोना के कारण टलता रहा

बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने की। संचालन केपी गुप्ता ने किया। वहीं दूसरी तरफ अधिवेशन में शामिल होने के लिए फेडरेशन के महासचिव सुधीर घुर्डे, प्रदेश महासचिव बृज बिहारी शर्मा, संगठन मंत्री ब्रजेश, सुरेश प्रसाद सिन्हा, राजीव रंजन सिंह, अशोक मित्रा धनबाद पहुंच गए है। अधिवेशन के दौरान नई कार्यसमिति की गठन किया जाएगा। मौजूदा कमेटी में कई लोगों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। संगठन में फिर से अपने लोगों को जगह देने के लिए सभी अपने अपने स्तर लगे हुए है। कमेटी में किस पदाधिकारी बनाया जाए किसे सदस्य इसको लेकर महासंघ, प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ मंथन जारी है। वहीं कई लोग एक दूसरे की खामियां बताकर पत्ता काटने में लगे है। बता दें कि पिछली बार 19 जुलाई 2019 को अधिवेशन हुआ था।