Jharkhand Weather Update: झारखंड के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, पढ़ें ताजा अपडेट

रांची सहित कई जिलों में गुरुवार यानी आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि रांची खूंटी बोकारो गुमला हजारीबाग रामगढ़ आदि जिलों के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

Jharkhand Weather Update: झारखंड के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, पढ़ें ताजा अपडेट

रांची सहित झारखंड के कई जिलों में गुरुवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि रांची, खूंटी, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़ आदि जिलों के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। राज्य के उत्तर पश्चिमी और उत्तर पूर्वी भागों में में कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा आदि जिले इसमें शामिल हैं। राज्य के उत्तर पूर्वी भागों देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ तथा साहेबगंज के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि मानसून ट्रफ अमृतसर, देहरादून, बरेली, गोरखपुर, पटना और आगे अरुणाचल प्रदेश तक गुजर रहा है। वहीं बिहार और उससे सटे उत्तर प्रदेश के 4.5 किमी के इलाके में एक चक्रवात बना है। एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ बिहार, झारखंड से लेकर आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके तक फैला है। इसका भी असर झारखंड पर देखने को मिलेगा।

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मानसून

पिछले 24 घंटे में राज्य में मानसून सामान्य रहा। राज्य में कुछेक स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक वर्षा 48.4 एमएम रामगढ़ में हुई। मौसम विभाग की माने तो राज्‍य के कुछ जिलों में वज्रपात की आशंका है। लोगों को चेतावनी दी गई है क‍ि वह सुरक्षित रहें।

बारिश से बचें, हो जाएंगे बीमार

चिकित्‍सकों की माने तो बारिश के मौसम में विशेष रूप से सतर्कता बरतने की आवश्‍यकता है। लापरवाही आपको बीमार बना सकती है। बेहतर होगा क‍ि बारिश से बचें। अपने आसपास कहीं पानी जमा नहीं होने दें। स्‍वच्‍छ जल का सेवन करें। साफ सफाई का पूरा ध्‍यान रखें। डा अभिषेक कुमार ने कहा क‍ि बच्‍चों को विशेष रूप से बचाकर रखने की जरूरत है। ऐसे मौसम में वायरल फीवर का खतरा बना हुआ है।