Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में आज होगी हल्की बारिश, रांची के लोगों को मिलेगी राहत; जानें अपने शहर का हाल

राज्य के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि सोमवार को राजधानी रांची समेत कई इलाकों में बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश में बना एक दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ रहा है।

Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में आज होगी हल्की बारिश, रांची के लोगों को मिलेगी राहत; जानें अपने शहर का हाल

सोमवार की सुबह हल्की धूप खिली है। साथ ही धीमी रफ्तार से हवा चल रही है। आसामान में हल्के दर्जे के बादल दिख रहे हैं। इससे सुबह का मौसम सुहावना हो गया है। राज्य के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि सोमवार को राजधानी रांची समेत कई इलाकों में बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश में बना एक दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ रहा है। इसका असर पहले झारखंड पर भी देखने के लिए मिल रहा था। वहीं मानसून का टर्फ लाइन हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गया, से होते हुए दुमका से गुजर रहा है। इसके कारण पलामू, गढ़वा, दुमका, देवघर, चतरा और कोडरमा में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले पांच दिनों तक अब राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में अब मौसम सामान्य रहने की आशा है। हालांकि इस बीच में अलग-अलग हिस्सों में मानसून की सक्रियता बढ़ने से हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची में धूप खिलने के साथ हल्के दर्जे के बादल छाए रहेगें। इसके साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

इस दौरान राज्य में 2-3 डिग्री तापमान में बढोत्तरी होने की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति सामान्य रही। कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश रिकार्ड की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश मेदिनीनगर में 116.6 मिमी रिकार्ड की गयी। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान साहिबगंज में 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गौरतलब है कि पिछले तीनों से लगातार हो रहे है बारिश के कारण रांची सहित राज्यभर के कई जिलों में जलजमाव जैसी स्थिति पैदा हो गई। कई जिलों में कच्चे घर ढहने से कई लोगों की मौत हो गई। वहीं, पानी के तेज बहाव में बहने के कारण भी कई लोगों की जान चली गई।

शहर  अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान

रांची           27.8                         23.3

जमशेदपुर    32.0                       25.5

मेदिनीनगर   30.6                        21.7