SBI का 66वां स्थापना दिवस:सिमडेगा एसबीआई लेडिज क्लब ने हॉकी प्लेयर सलीमा टेटे के माता-पिता को किया सम्मानित, 1 लाख रुपए का दिया चेक

SBI का 66वां स्थापना दिवस:सिमडेगा एसबीआई लेडिज क्लब ने हॉकी प्लेयर सलीमा टेटे के माता-पिता को किया सम्मानित, 1 लाख रुपए का दिया चेक

भारतीय स्टेट बैंक ने गुरुवार को 66वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर सिमडेगा एसबीआई लेडिज क्लब द्वारा जिले की हॉकी प्लेयर सलीमा टेटे के घर जाकर उनके माता-पिता और परिजनों को सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें एक लाख रुपए का चेक भी सौंपा गया। बताते चलें कि सलीमा टेटे का चयन ओलंपिक के लिए घोषित भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए किया गया है।

सलीमा टेटे के गांव बड़कीछापर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीणा सिंह, मुख्य प्रबंधक पल्लवी प्रियदर्शी, नीतू वर्मा, सिमडेगा शाखा के मुख्य प्रबंधक एके मांझी, सुभाष होरो, राजेश तिग्गा उपस्थित थे। मौके पर अतिथियों ने कहा कि टोक्यो में आयोजित होने वाले ओलंपिक गेम में खेलने वाली भारतीय महिला टीम में जिले की बेटी सलीमा टेटे के चयन से पूरा राज्य गौरवान्वित हुआ है।

ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से गांव में अतिथियों का स्वागत भी किया।
ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से गांव में अतिथियों का स्वागत भी किया।

महिला अधिकारियों ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के दौर में देश के विकास के लिए महिलाएं हमेशा आगे हैं। उन्होंने पूरे गांव वालों को शुभकामना देते हुए बधाई दी। इससे पूर्व ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से गांव में अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर सुचिता मिंज, राजकुमार, दीपक तपादार आदि उपस्थित थे। इसके बाद हॉकी स्टेडियम में पौधारोपण भी किया गया।