Tokyo Olympics 2020 में आज पदकों का सूखा खत्म करने उतरेगी दीपिका, पहले राउंड में भूटान के तीरंदाज से भिड़ंत

टोक्यो ओलिंपिक के मिश्रित युगल में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद विश्व की नंबर एक तीरंदाज व्यक्तिगत मुकाबले का स्वर्ण जीतने के लिए उतरेगी। दीपिका का पहला मुकाबला भुटान की करमा से होगा। इस स्पर्धा में 64 तीरंदाजों के बीच मुकाबला होगा।

Tokyo Olympics 2020 में आज पदकों का सूखा खत्म करने उतरेगी दीपिका, पहले राउंड में भूटान के तीरंदाज से भिड़ंत

टोक्यो ओलिंपिक के मिश्रित युगल में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद विश्व की नंबर एक तीरंदाज व्यक्तिगत मुकाबले का स्वर्ण जीतने के लिए उतरेगी। दीपिका का पहला मुकाबला भुटान की करमा से होगा। इस स्पर्धा में 64 तीरंदाजों के बीच मुकाबला होगा। पदक हासिल करने के लिए उन्हें कम से कम पांच मुकाबले जीतने होंगे। ओलिंपिक में कोई भी भारतीय अभी तक प्री क्वार्टर फाइनल की बाधा को पार करने में कामयाब नहीं हुआ है।

अगर कोई उलटफेर नहीं हुआ तो शुरुआती दौर के बाद दीपिका का सामना कोरिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त अन सान से हो सकता है जिन्होंने रैंकिंग दौर में 25 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। यह दोनों खिलाड़ी दो साल पहले युमेनोशिमा पार्क के उसी स्थान पर टोक्यो 2020 टेस्ट इवेंट के फाइनल में एक दूसरे का सामना कर चुके है जहां सान ने सीधे सेटों में जीत हासिल की थी। दीपिका ने अभी तक ओलिंपिक में पदक नहीं जीता है और आज वह पदक का सूखा खत्म करने उतरेगी। दीपिका कुमारी ने लंदन 2012 में ओलिंपिक में अपना डेब्यू किया था।

दीपिका ने रैंकिंग राउंड में अपनी शानदार शुरुआत की और अपने 662 अंकों के साथ आठवें स्थान पर रहीं। हालांकि दीपिका आगे अपने फार्म को बरकरार नहीं रख सकीं। जिसके बाद उन्हें पहले एलिमिनेशन राउंड में ग्रेट ब्रिटेन की 57वीं वरीयता प्राप्त एमी ओलिवर से हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान भारतीय तीरंदाज ने सिर्फ एक सेट जीता और मैच 6-2 से हार गई। पूरे मैच में दीपिका एक भी परफेक्ट 10 का स्कोर बनाने में नाकाम रही। इसके साथ ही व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में वह 33वें स्थान पर रहीं।

दीपिका ने रियो 2016 में अपने दूसरे ओलिंपिक में हिस्सा लिया। जहां इस इवेंट से उसने तीन महीने पहले क्वालीफिकेशन राउंड के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। अपने दूसरे ओलिंपिक में रांची की इस लड़की ने रियो में जोरदार तरीके से रैंकिंग राउंड की शुरुआत की और 18 तीरों के बाद शीर्ष 10 में शामिल हो गई। हालांकि वह सेकेंड हाफ में फिसलकर 20वीं रैंक की तीरंदाज के रूप में एलिमिनेशन में पहुंच गई। जहां दीपिका को एलिमिनेशन रॉउंड ऑफ 64 के मुकाबले में जॉर्जियाई क्रिस्टीन एसेबुआ से एक कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा, फिर अगले राउंड में इटली की ग्वैंडलीना सरटोरी को हराकर शीर्ष 16 में जगह बनाने में सफल हुईं। हालांकि चीनी ताइपे की तान या तिंग ने राउंड आफ 16 के मुकाबले में उन्हें 6-0 से हरा दिया, जिससे उनके व्यक्तिगत मुकाबले का सफर खत्म हो गया।