UP Panchayat Chunav Result Live: हापुड़ में विजयी जुलूस निकालने पर हंगामा, जीते हुए प्रधान और हारे प्रत्याशी के बीच मारपीट

UP Panchayat Chunav Result Live: हापुड़ में विजयी जुलूस निकालने पर हंगामा, जीते हुए प्रधान और हारे प्रत्याशी के बीच मारपीट

UP Panchayat Election Result 2021 Live Updates up panchayat election result 2021 live counting news updates

खास बातें
UP Gram Panchayat Election 2021 Result LIVE Updates: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना दूसरे दिन भी जारी है। आज दोपहर तक सभी नतीजे आने की संभावना है। मतदान केंद्रों पर अभी भी भीड़ जमा है। सामाजिक दूरी का उल्लंघन भी हो रहा है। यहां पढ़ें पंचायत चुनाव का हर अपडेट...
लाइव अपडेट
विज्ञापन

11:21 AM, 03-MAY-2021
हापुड़ में विजयी जुलूस निकालने पर हंगामा, जीते हुए प्रधान और हारे हुए प्रत्याशी के बीच मारपीट
हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के मुरशेदपुर गांव में विजयी जुलूस निकालने पर हंगामा हो गया। जीते हुए प्रधान जहीर ने विजय जुलूस निकाला। यह विजयी जुलूस हारे हुए प्रत्याशी के घर के सामने निकाला। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। 7 लोग गिरफ़्तार किए गए हैं। 
 
11:08 AM, 03-MAY-2021
वाराणसी जिला पंचायत में भाजपा का खाता खुला
वाराणसी जिला पंचायत में भाजपा का खाता खुल गया है। जिले का पहला परिणाम घोषित हो गया है। चोलापुर ब्लाक के सेक्टर नंबर 2 से जिला पंचायत सदस्य पद पर भाजपा प्रत्याशी अंजनी नंदन पांडेय जीत गए हैं। निकटतम प्रतिद्वंदी दिलावर सिंह यादव को 1151 वोटों से हरा दिया है।
10:58 AM, 03-MAY-2021
मैनपुरी: वार्ड संख्या 18 से जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी मुलायम सिंह की भतीजी संध्या हारीं
मैनपुरी के घिरोर ब्लॉक के वार्ड संख्या 18 से जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव चुनाव हार गई हैं। उन्हें प्रमोद कुमार ने हराया। संध्या यादव को 5998 वोट मिले। वहीं प्रमोद कुमार को 7905 वोट मिले। इस सीट पर कुल सात प्रत्याशी मैदान में थे। संध्या यादव भाजपा समर्थित प्रत्याशी हैं। 
10:42 AM, 03-MAY-2021
हापुड़: गांव बदरखा में प्रधान प्रत्याशियों को मिले बराबर वोट 
हापुड़ जिले के सिंभावली ब्लॉक के गांव बदरखा में प्रधान प्रत्याशी तहसीना और अम्बार को बराबर वोट मिले हैं। दोनों को 813-813 वोट मिले हैं। अब दोनों के बीच ड्रा होगा।
10:35 AM, 03-MAY-2021
बस्ती में पुलिस ने लोगों पर भांजी लाठियां
बस्ती जिले के बनकटी में मतगणना का निरीक्षण करने पहुंची जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने भीड़ देखकर कड़ी नाराजगी जताई है। शारीरिक दूरी का पालन ना होते देख पुलिस ने भी लोगों पर लाठियां भांजी और मतगणना स्थल से खदेड़ कर दूर भगाया। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने स्थानीय पुलिस को निर्देशित किया कि मतगणना स्थल के पास बेवजह लोगों की भीड़ जमा होने पाए और शारिरिक दूरी का पालन कराया जाए।
 
10:24 AM, 03-MAY-2021
गोरखपुर : कर्मचारियों की कमी के चलते ढाई घंटे से मतगणना प्रभावित
गोरखपुर के बड़हलगंज में कर्मचारियों की कमी के चलते ढाई घंटे से मतगणना प्रभावित है। वहीं, कानपुर नगर में शिवराजपुर के नदिया बुजुर्ग ब्लॉक से आदर्श मिश्रा ग्राम प्रधान बन गए हैं। आदर्श को 1101 वोट मिले हैं। जबकि दूसरे नंबर पर रहे नहर सिंह को 625 वोट मिले हैं।
10:18 AM, 03-MAY-2021
गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले चार जिला पंचायत सदस्य के रुझान
वार्ड संख्या 45 में जिला पंचायत सदस्य में बसपा व सपा के बीच कांटे की टकर चल रही है। मात्र 25-50 मतों का अंतर चल रहा है।
वार्ड संख्या 46 में जिला पंचायत सदस्य में सपा प्रत्याशी आलोक गुप्ता साढ़े चार हजार मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी पंकज पांडेय से आगे चल रहे हैं। यहां सपा प्रत्याशी आलोक गुप्ता की जीत सुनिश्चित है।
वार्ड संख्या 47 में जिला पंचायत सदस्य के सपा प्रत्याशी जितेंद्र यादव सबसे ज्यादा ग्यारह हजार मतों से आगे चल रहे हैं। इनकी जीत सुनिश्चित है। संभावना है कि पूरे जनपद में सर्वाधिक मत जीत दर्ज करेंगे।
वार्ड संख्या 48 में भी सपा के बागी प्रत्याशी दुर्गेश यादव करीब डेढ़ हजार मतों से निकटम प्रत्याशी मनोज निषाद से आगे चल रहे हैं।
 
10:12 AM, 03-MAY-2021
फिरोजाबाद : जिला पंचायत सदस्य पद पर अभी मतगणना जारी
फिरोजाबाद जिले में जिला पंचायत सदस्य पद पर अभी मतगणना जारी है। 
वार्ड संख्या चार से सपा प्रत्याशी मनोज यादव आगे
वार्ड संख्या पांच से निर्दल राकेश कुमार आगे
वार्ड सांख्य 6 से निर्दल राजीव कुमार राजपूत
वार्ड संख्या 7 से दिनेश यादव आगे
वार्ड संख्या 9 से सपा प्रत्याशी प्रशांत यादव आगे
वार्ड संख्या 10 से निर्दल प्रदीप यादव झब्बू आगे।
10:08 AM, 03-MAY-2021
अयोध्या में जिला पंचायत सदस्य पद पर समाजवादी पार्टी 22 सीटों पर आगे
अयोध्या में जिला पंचायत सदस्य पद पर समाजवादी पार्टी 22 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा केवल 6 सीटों पर आगे है। 12 सीटों पर निर्दलीय व बसपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। जनपद में जिला पंचायत सदस्य की कुल 40 सीट हैं।
 
10:01 AM, 03-MAY-2021
मथुरा में वार्ड 16 से निर्दलीय प्रत्याशी ने बनाई बढ़त
मथुरा के चौमुहां जिला पंचायत की काउंटिंग चल रही है। निर्दलीय प्रत्याशी त्रिवेणी वार्ड 16 से बसपा के प्रत्याशी से 8000 वोटों से आगे चल रही हैं। मथुरा के वार्ड 14 से भाजपा के संजय सिंह 110 वोटों से जिला पंचायत सदस्य पद पर जीत गए हैं।
 
09:50 AM, 03-MAY-2021
मतगणनाकर्मियों का हंगामा
कुशीनगर में विशुनपुरा ब्लॉक में पारश्रमिक की मांग को लेकर मतगणनाकर्मियों ने हंगामा कर दिया। गणना रोककर हंगामा रहे हैं। आधा घंटा से गणना रुकी है।
09:46 AM, 03-MAY-2021
उन्नाव जिले में 24 घंटे बाद भी सभी मतगणना केंद्रों में वोटों की गिनती पूरी नहीं हुई
उन्नाव जिले में 24 घंटे बाद भी सभी मतगणना केंद्रों में वोटों की गिनती पूरी नहीं हो पाई है। अभी तक 51 में से सिर्फ 3 जिला पंचायत सदस्य पद के नतीजे घोषित हो सके हैं। इनमें हसनगंज जिला पंचायत द्वितीय से कुसमा रावत 2070 वोट से जीती हैं। हसनगंज तृतीय सीट से ब्रजपाल यादव के सिर जीत का सेहरा बंधा है। वहीं प्रथम से इंद्र मोहन विजयी हुए हैं।
 
09:35 AM, 03-MAY-2021
ब्लाक पिनाहट मे 36 ग्राम पंचायतों में अब तक दस ग्राम प्रधानों को प्रमाण पत्र मिल चुके हैं 
1 सबोरा से मोनू शर्मा निर्विरोध 
2 मनोना से राधा देवी 
3 बघरैना गिरिजादेवी 
4 सिकतरा से मायादेवी
5 सेरब से मानसिह
6 लडउआपुरा से नीलम 
7 पापरीनागर से गुड्डी देवी
8 अर्जुनपुरा से ललित शर्मा 
9 राटोटी से दलवीर सिह
10 सैहा से कमलसिह
11 शाहपुर खालसा से नैमीचंद 
12 चचिहा से मनीषा देवी 
13 औधि से मनीषा देवी 
14 अरनोटा से रूमादेवी
15 खैरडाडा से सरोजदेवी 
16 मानिकपुरा से राजेश शर्मा 
17 क्योरी से अम्बरेश 
18 पिढौरा से भूपाल सिह
19 गजौरा से आशाराम
20 रजौरा से रतीमंत बघेल
21 नगला दलेल से शारदा देवी 
22 रैहा से अजय कोशिक 
23 बसई अरेला से सुभाष 
24 हुसैनपुरा से सुनीता देवी 
25 बलाई से राजेश कुमार
26 उमरैठा से प्रदीप 
27 बरैण्डा से आशादेवी         
28 उटसाना ओमवती विजयी घोषित हो चुके हैं।
09:31 AM, 03-MAY-2021
पंचायत चुनाव में अब तक 1946 सीटों के परिणाम घोषित
वाराणसी में दूसरे दिन गहमागहमी के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सभी पदों की मतगणना जारी है। 8 ब्लॉकों की गिनती 8 स्थानों पर हो रही है। अब तक 1946 सीटों का परिणाम घोषित किया गया है। इनमें प्रधान के 588, बीडीसी के 750 और ग्राम पंचायत सदस्य के 608 सीटों पर परिणाम जारी हो गया है। अब तक 84.97 प्रतिशत मतों की गिनती पूरी हो गई है। जिला पंचायत सदस्य के परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुए हैं। उम्मीद है कि दोपहर बात तक सभी परिणाम जारी हो जाएंगे।
09:27 AM, 03-MAY-2021
बांदा : भाजपा समर्थित प्रत्याशी वार्ड नम्बर 19 से जीते
बांदा जिले में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सदाशिव अनुरागी वार्ड नम्बर 19 महुआ द्वितीय से लगभग 2000 वोटों से जीत गए हैं। बांदा जिले में वार्ड नम्बर 22 से बसपा समर्थित मयंक द्विवेदी विजयी घोषित हुए। बांदा जिले में वार्ड-10 तिंदवारी द्वितीय से बसपा समर्थित सीता सिंह पत्नी जयराम सिंह विजयी घोषित हुई हैं।

ग्राम पंचायत नगला काजी में 22 वर्षीय बॉबी यादव बनी प्रधान, बोली- विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगी
एटा जनपद के सकीट ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला काजी में 22 वर्ष की उम्र की बेटी प्रधान चुनी गई है। नगला काजी निवासी नेहा पुत्री बॉबी यादव ने 65 वोट से प्रधान बन विजय पताका लहराई है। उन्होंने कहा कि मेरे प्रधान बनाने में पूरे गांव ने मुझे समर्थन दिया है। गांव के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगी। शिक्षा पर विशेष ध्यान दूंगी।