गोंडा : सिलिंडर ब्लास्ट के बाद जमींदोज हुए दो मकान, मृतकों की संख्या हुई आठ, सात घायल

उत्तर प्रदेश के गोंडा में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। यहां सिलिंडर धमाके के बाद दो मंजिला मकान गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। घटना में सात लोग घायल हैं। 

गोंडा : सिलिंडर ब्लास्ट के बाद जमींदोज हुए दो मकान, मृतकों की संख्या हुई आठ, सात घायल

विस्तार
यूपी के गोंडा में बीती रात सिलिंडर ब्लास्ट के बाद दो मकानों के गिर जाने से आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। पहले सात लोगों की मौत का अस्पताल में पता चला और बाद में मलबे से एक लड़के का शव निकाला गया। 
Gonda: Two adjacent houses collapsed after a cylinder blast at Tikri village in Wazir Ganj area last night.

"14 people have been rescue, 7 of them have been declared dead and 7 others are undergoing treatment at a hospital," said SP Santosh Kumar Mishra. pic.twitter.com/V6wGRwzilx

जानकारी के अनुसार घटना गोंडा में वजीरगंज इलाके के टीकरी गांव की है। रात को सिलिंडर ब्लास्ट होने के बाद अगल-बगल के मकान गिर गए। घटनास्थल से 14 लोगों को अस्पताल लाया गया जहां सात को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में मलबे से एक शव और मिला। बाकियों का इलाज चल रहा है। मरने वालों में तीन बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरुष और एक लड़का शामिल है। 

रात में मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव की टीम के साथ मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। एसपी मिश्रा के मुताबिक स्थानीय लोगों की मदद से कुल 14 लोगों को मलबे के नीचे से निकाला गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। राहत और बचाव कार्य भी जारी हैं। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है।