World Earth Day 2021: पर्यावरण को बेहतर करने में अव्वल हैं ये देश, सभी देशों से काफी बेहतर!

World Earth Day 2021

Free Earth Day 2021 Events Calendar in April Issue - March 18 Deadline |  Natural Awakenings Charlotte

बीते कुछ दशकों में जिस तरह से मृदा अपरदन हो रहा है, ग्लेशियर पिघल रहे हैं, ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है और प्रदूषण फ़ैल रहा है, इनसे पृथ्वी की भारी क्षति हो रही है। ऐसी स्थिति में पृथ्वी की गुणवत्ता, उर्वरता और महत्व को बनाए रखने के लिए हमें पर्यावरण और पृथ्वी को सुरक्षित रखने की जरूरत है।

इसी के मद्देनजर कुछ देश बड़ी गंभीरता और तत्परता से पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। 

आईआईटी टेक्नोलॉजी द्वारा जारी किए गए ग्रीन फ्यूचर इंडेक्स में आइसलैंड, डेनमार्क, नार्वे, फ्रांस और आयरलैंड क्रमश: पहले से पांचवें स्थान पर है। आइसलैंड ने जहां कार्बन उत्सर्जन को लेकर काबिले तारीफ काम किया है, वहीं डेनमार्क और नॉर्वे ने जीवाश्म ईंधन की दिशा में अच्छा काम किया है। फ्रांस ने हाइड्रोजन इंडस्ट्री के विकास पर उत्कृष्ट कार्य किया है। इस सूची में निचले पायदान पर रूस, पैराग्वे और कतर हैं। इस सूची में शीर्ष 20 देशों में से 15 यूरोप में हैं। गैर-यूरोपीय देशों में सबसे अच्छा काम कोस्टा रिका (सातवें) और न्यूजीलैंड (आठवां) का है।

चीन जहां इंडेक्स में 45 वें नंबर पर है, वहीं पाकिस्तान 67वें स्थान पर है और बांग्लादेश 69 वें नंबर पर है। मलेशिया और इंडोनेशिया क्रमश: 56 और 57 वें नंबर पर हैं।