आज का राशिफल - 08.02.2021

आज का राशिफल - 08.02.2021

मेष राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यह कह सकते हैं ना ज्यादा अच्छा और ना ही ज्यादा खराब। आपका दांपत्य जीवन आज मधुरता की राह से आगे बढ़ेगा। आप आज अपने मित्रों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने की सोच सकते हैं। यदि आज किसी बड़े अधिकारी से आपकी अनबन होगी, तो आपको उसका नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसलिए अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। नए संबंधों से आज आपका भाग्य चमका हुआ दिख रहा है। सामाजिक सम्मान आज आपको प्राप्त होगा।

वृष राशिः आज का राशिफल
आपको आज नई योजनाओं की ओर अपना ध्यान लगाना होगा क्योंकि इससे आपको अचानक लाभ होने की पूरी संभावना नजर आ रही है। यदि आप व्यापारी हैं, तो आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, वहीं यदि सरकारी नौकर हैं, तो आपको आज वरिष्ठ अधिकारी के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है, इसलिए थोड़ा ध्यान दें। आज शाम के समय आपके सामाजिक संबंध आपको लाभ पहुंचाएंगे।

मिथुन राशि : आज का राशिफल
आज का दिन नौकरी और व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दों को हल करता नजर आएगा। कोई भी व्यवसाय किसी के लिए भी छोटा या बड़ा नहीं होता, इसलिए यदि आपके मन में ऐसी भावना है, तो उसे निकाल दे। एक बार अनुभव हो जाए, तो बस दुनिया आपकी मुट्ठी में है। ऐसा समझिए आज रात्रि का समय आपका अपने मित्रों और परिवार जनों के साथ हास परिहास में व्यतीत होगा। आज का दिन आपके लिए छोटा-मोटा लाभ जरूर लेकर आएगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

कर्क राशि: आज का राशिफल
आज आप अपने काम में काफी व्यस्त नजर आएंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान ना देग और अपना काम मस्ती से करते रहेंगे, जिससे आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आज आप अपने सामाजिक क्षेत्र में भी मेलजोल बढ़ाने में कामयाब होते दिखेंगे, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपके दिल में खुशी की लहर दौड़गी।

सिंह राशि: आज का राशिफल
यदि आप आज किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें क्योंकि आप को नुकसान हो सकता है। आज बेकार की दुख व चिंताओं से मन दुखी रहेगा और नई उपलब्धियां भी आज कड़ी मेहनत करने के बाद ही मिलती नजर आ रही है। आपका सामाजिक दायित्व भी बढ़ता दिख रहा है।ऊ।। शत्रु जनित षड्यंत्र लोक अपवाद से बचने की पूरी कोशिश करें, नहीं तो यह आप को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

कन्या राशि: आज का राशिफल
आज के दिन आपके घर गृहस्ती से चल रही समस्या सुलझेगी। राजकीय मदद आज आपको मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक से लाभ होंगे।आज आपको अपने स्वजनों से सुख और पारिवारिक मंगल कार्य मे मदद मिलती दिख रही है। रचनात्मक कार्यों में मन लगा रहेगा। यदि विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं, तो आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा अन्यथा आप नुकसान में आ जाएंगे। आपके कर्म उद्योग में तत्परता से लाभ होने की पूरी उम्मीद है।

तुला राशिः आज का राशिफल
आज आपके पद और अधिकार की महत्वकाक्षा अवरोध को जन्म देगी। समस्याओं से समायोजित समाधान ना मिलने के कारण आपका मन शांत रहेगा, जिससे आप दुखी नजर आएंगे। दूर या समीप की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। आपके घर में यदि कुछ कार्य चल रहे हैं, तो  आज आपका अंतर्मन शुभ रहेगा, इसलिए आपका दिन मिलाजुला दिखता है।

वृश्चिक राशिः आज का राशिफल
आपका आज का पूरा दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा, जिससे आप बहुत व्यस्त रहेंगे। अपने अधिकारी वर्ग से आपकी आज अच्छी सांठगांठ बनी रहेगी। किसी सरकारी संस्था के दूरगामी लाभ से विचार की पृष्ठभूमि भी बनती दिख रही है। अपने निराशाजनक विचारों से आज आपको बचना होगा। आज शाम का समय आपको भरपूर सुख देगा क्योंकि संतान पक्ष से आज आपको अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु राशिः आज का राशिफल
नए संपर्कों से आज आपका सितारा बुलंदियों पर होगा। किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत आज रुका हुआ धन आपको आश्चर्यजनक रूप में प्राप्त हो जाएगा। इससे आपका विश्वास और गहरा हो जाएगा क्योंकि आप धर्म एवं आध्यात्मिक की ओर बढ़ोगे। रोजमर्रा के कार्यों में कोताही कतई ना बरतें और अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा।

मकर राशिः आज का राशिफल
आज दिन के उत्तरार्ध में अचानक से अतिथियों के आगमन से आपके व्यय का भार बढता दिख रहा है और कार्यक्षेत्र में भी अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से आपकी अनबन हो सकती है, लेकिन आपका दांपत्य जीवन भरपूर प्रेम से ओतप्रोत रहेगा। आपकी पराक्रम वृद्धि से आज शत्रुओं का मनोबल टूटता दिख  रहा है।

कुंभ राशिः आज का राशिफल
आज आपके लिए वाहन भूमि खरीदने और स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग बनता नजर आ रहा है, जिससे आपके मन में खुशी की लहर दौड़ती दिखेगी। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्ती के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है। भाग्य आज आपका पूरा साथ देगा। आपको प्रभावों से आज सफलता मिलेगी। उत्तरार्द्ध मे वृद्धि स्थिरता को जन्म देगी।

मीन राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप सारा दिन अपनी संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत कर देंगे। किसी प्रतियोगिता में आज आपको जीत हासिल हो सकती है। किसी खास उपलब्धि के कारण भी आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ खुशी के पलों का आनंद लेंगे।