आज का राशिफल - 19.01.2021

आज का राशिफल - 19.01.2021

मेष राशि: 
ग्रहों की चाल आज के दिन को आपके पक्ष में मोड़ देगी। कामों में कुछ दिक्कत आएगी और आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आएगा। इसलिए आपको थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी होगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे और आपकी इनकम भी बढ़ेगी। खर्चों में कमी आएगी। घर परिवार का सहयोग मिलेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज अपने प्रिय के नखरे उठाने पड़ेंगे।

वृष राशिः 
आज का दिन आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगा। अपने गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाएंगे और रिश्ते में रोमांस बना रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत सर चढ़कर बोलेगी। आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। सेहत में सुधार होगा और भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा, जिससे कामों में सफलता मिलेगी। आज गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं।

मिथुन राशि : 
आज का दिन आपकी एनर्जी बढ़िया रहेगी जिससे दिन खुशगवार रहेगा। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी और तेज बुद्धि के कारण आप अपने हर काम में तेजी से आगे बढ़ेंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सामान्य रहेंगे। आपको काम के सिलसिले में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन में कुछ तनाव बढ़ेगा, जिसे दूर करने के लिए पापड़ बेलने पड़ेंगे। प्रेम जीवन चुनौतियों से भरा रहेगा।

कर्क राशि: 
आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। अपने प्रिय से दिल की बात खुलकर कहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। दोनों इस रिश्ते में मजबूती से आगे बढ़ेंगे। काम के सिलसिले में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बनते बनते काम अटक सकते हैं। इनकम ठीक होने के साथ-साथ खर्चों में भी तेजी बनी रहेगी।

सिंह राशि: 
ग्रह आज आपके पक्ष में नजर आ रहे हैं। काम के सिलसिले में आपकी छवि मजबूत होगी। आप मजबूती से काम करेंगे और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी का बर्ताव आपको पसंद नहीं आएगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। अपने रिश्ते को लेकर बहुत खुश नजर आएंगे। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी।

कन्या राशि: 
आज का दिन ग्रहों की चाल आपके लिए कुछ नया सोच कर बैठी है। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। काम में पूरा ध्यान देंगे जिससे काम से संबंधित अच्छे नतीजे आपको हासिल होंगे। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। इसकी बदौलत आपके बहुत काम बन जाएंगे। कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। आज कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच सकते हैं।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। गृहस्थ जीवन प्रेम से भरा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज कोई मुश्किल निर्णय ले सकते हैं।

तुला राशिः 
ग्रहों की स्थिति आपके लिए ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी। सेहत में दिक्कतें आ सकती हैं, थोड़ी सावधानी बरतें। धन की आवक होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर परिवार में सब खुशहाल रहेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं उनका गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया रहेगा। जीवन साथी से कोई फायदे की बात सुनने को मिलेगी।

वृश्चिक राशिः 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा और आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। आप मानसिक तौर पर बात मजबूत रहेंगे और दिल से खुश होंगे जिससे दूसरों को भी खुशी देंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और रोमांस से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी आज का दिनमान अच्छा रहने वाला है। आपको अपने प्रिय से दिल की बात कहने का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको आपके काम के लिए तारीफ सुनने को मिल सकती है।

धनु राशिः 
आज का दिन आपके लिए कुछ नीरस हो सकता है। मानसिक चिंताएं रहेंगी। तनावग्रस्त होने से शारीरिक सेहत पर भी असर पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी प्यारी बातों से आपका दिल लगाकर रखेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। अपनी लव लाइफ को एंजॉय करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने काम के लिए काफी भागदौड़ करेंगे और पैसा भी इन्वेस्ट करेंगे।

मकर राशिः 
आज का दिन आपके लिए बहुत कुछ लेकर आएगा। आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और खर्चों में कमी आएगी जिससे आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। एक दूसरे को समझेंगे। समझदारी बढ़ेगी और नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। नौकरी बदलने का विचार मन में आएगा और काम में भागदौड़ बनी रहेगी।

कुंभ राशिः 
आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है। मानसिक चिंताएं भी रहेंगी इसलिए थोड़ा सावधानी बरतें। काम पर ज्यादा ध्यान दें और साथ काम करने वालों से अच्छा बर्ताव करें। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी परिवार के कामों में बिजी रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने प्रिय के चेहरे पर मुस्कान लाने में सफलता मिलेगी और दिन बन जाएगा।

मीन राशिः 
आज कुछ खुद पर भरोसा बढ़ेगा जिससे आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी। काम के सिलसिले में सामान्य नतीजे मिलेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चे हल्के-फुल्के रहेंगे। गृहस्थ जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें अपने प्रिय को अपने दिल का हाल सुनाने के लिए किसी खूबसूरत जगह पर जाना चाहिए।