पिछले 24 घंटे में फिर 10 हजार से कम केस मिले, 81 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 9121 मामले सामने आए और 81 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 11 हजार 805 मरीज संक्रमण से ठीक हुए। वहीं छह लाख 15 हजार 664 सैंपल टेस्ट हुए।

पिछले 24 घंटे में फिर 10 हजार से कम केस मिले, 81 लोगों की मौत

भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिन पर दिन कम होती जा रही है। देश में एक बार फिर 10 हजार से कम मामले सामने आए और 100 से कम लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 9121 मामले सामने आए और 81 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 11 हजार 805 मरीज संक्रमण से ठीक हुए। वहीं छह लाख 15 हजार 664 सैंपल टेस्ट हुए।  इस महीने चौथी बार 10 हजार से कम मामले सामने आए हैं। वहीं 10वीं बार 100 से कम लोगों की मौत हुई है।

रिकवरी रेट में बढ़ोतरी और एक्टिव केस में गिरावट जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल कोरोना के एक करोड़ नौ लाख 25 हजार 710 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से एक करोड़ छह लाख 33 हजार 025 मरीज ठीक हो गए हैं। यह कुल मामलों का 97.32 फीसद है। एक्टिव केस एक लाख 36 हजार 872 है, जो कुल मामलों का 1.25 फीसद है। मरने वालों की संख्या एक लाख 55 हजार 813 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.43 फीसद है। देश में अब तक कुल 20 करोड़ 73 लाख 32 हजार 298 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। 

भारत में प्रधामिकता के आधार पर कोरोना टीकाकरण भी हो रहा है। गौरतलब है कि तीन जनवरी को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशिल्ड और पूरी तरह से स्वदेशी भारत बायोटेक कोवैक्सीन को देश में आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिली थी। 16 जनवरी को टीकाकरण की शुरुआत हुई। देश में अब तक  87 लाख 20 हजार 822 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।