परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स: गवर्नेंस प्रोसेस से पिछड़ा झारखंड, एक साल में सात से 21 वें स्थान पर पहुंच गया

परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स की रिपोर्ट रविवार को जारी कर दी गई। केंद्र सरकार की ओर से जारी इस रिपोर्ट में झारखंड को पिछले साल की तुलना में सात स्थान का नुकसान हुआ है और वह 21वें पायदान पर पहुंच गया है। गवर्नेंस प्रोसेस में कम अंक मिलने की वजह से यह नुकसान हुआ है। वहीं पिछले वर्ष भी झारखंड लेवल पांच के ग्रेड टू में था और इस वर्ष भी उसी स्थान पर है।

परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स: गवर्नेंस प्रोसेस से पिछड़ा झारखंड, एक साल में सात से 21 वें स्थान पर पहुंच गया

परफारमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में झारखंड को कुल 1000 अंकों में से 790 अंक मिले हैं। पिछले साल 751 अंक मिले थे। झारखंड को लर्निंग आउटकम और गुणवत्ता में 180 अंक में 156 अंक मिले हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर और फैसिलिटी में 150 में 112 अंक, सर्वव्यापी पहुंच में 80 में 63 अंक, समानता में 230 में 212 अंक और गवर्नेंस प्रोसेस में 360 में 247 अंक मिले हैं। 2017-18 से शुरू हुए परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स की रिपोर्ट में पहले साल झारखंड को देशभर में 28वां स्थान मिला था, जबकि पिछले साल 14वां स्थान मिला था। परफारमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में शिक्षा की गुणवत्ता, आधारभूत संरचना, पुस्तकालय और छात्र शिक्षक अनुपात के आधार पर अंक दिए जाते हैं। इसके अलावा मध्याह्न भोजन, वित्तीय प्रबंधन, शगुन पोर्टल से मिले आंकड़ों पर भी मूल्यांकन किया जाता है।

झारखंड से ऊपर हैं ये राज्य

अंडमान निकोबार, चंडीगढ़, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, दादर और नागर हवेली, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, पांडिचेरी, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दमन दीव, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, त्रिपुरा, गोवा, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर

झारखंड से नीचे हैं ये राज्य

लक्ष्यदीप, मणिपुर, सिक्किम, तेलंगाना, असम, बिहार, मध्य प्रदेश, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, नागालैंड, मेघालय और लद्दाख।