Jharkhand Weather Update: राज्य में 4 जून तक रोज होगी वज्रपात के साथ बारिश, इन जिलों को मौसम विभाग ने किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को रांची गुमला हजारीबाग पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम पलामू गढ़वा कोडरमा पाकुर और साहेबगंज में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही वज्रपात और तेज हवा चलने की भी संभावना है।

Jharkhand Weather Update: राज्य में 4 जून तक रोज होगी वज्रपात के साथ बारिश, इन जिलों को मौसम विभाग ने किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को रांची, गुमला, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, पलामू, गढ़वा, कोडरमा, पाकुर और साहेबगंज में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही वज्रपात और तेज हवा चलने की भी संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि आज राजधानी रांची में सुबह बादलों के कारण हल्की धूप निकली है। साथ ही, धीमी गति से हवा भी चल रही है।

मंगलवार की शाम राजधानी रांची में तेज बारिश हुई। इसके साथ ही गर्जन के साथ वज्रपात भी हुई। शाम 5.30 बजे से रात 8.30 बजे तक राजाधानी में 42 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया। बारिश के दौरान करीब 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चली। इससे शहर में कई स्थान पर पेड़ और बिजली के पोल टूट गए। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में एक कम दवाब का चक्रवातीय क्षेत्र बना हुआ है। इसका टर्फ लाइन बिहार से लेकर झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है। इसका असर राज्य में देखने को मिल रहा है। इसके कारण अगले चार जून तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गयी। वहीं कई स्थान पर वज्रपात भी हुआ। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश गोड्डा में 3.8 मिमी रिकार्ड की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुमका में 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान चाइबासा में 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर     अधिकतम तापमान     न्यूनतम तापमान