रांची के बाल सुधार गृह से दो कैदियों के फरार होने के मामले में छह पुलिसकर्मी सस्पेंड

रांची के डुमरगदा स्थित बाल सुधर गृह से दो बाल कैदियों के फरार होने के मामले में छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें एक जवान रांची जिला बल का जबकि पांच जवान सैप के हैं।

रांची के बाल सुधार गृह से दो कैदियों के फरार होने के मामले में छह पुलिसकर्मी सस्पेंड

रांची के डुमरगदा स्थित बाल सुधर गृह से दो बाल कैदियों के फरार होने के मामले में छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें एक जवान रांची जिला बल का, जबकि पांच जवान सैप के हैं। सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों में रांची जिला बल के सुबोध कुमार यादव के अलावा सैफ के जवान मो शकील, करमचंद्र भगत, शिवजी यादव, नंदलाल शर्मा, कुमार राजेंद्र प्रसाद शामिल है।

सदर डीएसपी की जांच रिपोर्ट के बाद एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने उक्त पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई की है। गौरतलब हो कि 28 जून को बाल सुधार गृह से दो बाल बंदी फरार हो गए थे। हालांकि पुलिस ने दोनों बाल बंदियों को दो दिन बाद 30 जून को ही हिंदपीढ़ी और सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया था। एसएसपी ने मामले की जांच करने की जिम्मेवारी सदर डीएसपी को दी थी। सदर डीएसपी ने मामले की जांच कर रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी। इसके बाद कार्रवाई की गई है।

12 मिनट के प्रयास के बाद भागे दोनों

डीएसपी की जांच रिपोर्ट में तैनात सभी छह पुलिस कर्मियों को बाल बंदियों के फरार होने के मामले में दोषी करार दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनो बाल बंदियों ने 12 मिनट तक प्रयास करने के बाद सम्प्रेशन गह से फरार हुए। इस दौरान कोई भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। जिनकी ड्यूटी थी, वे भी गश्त नहीं लगाया। पुलिसकर्मियों ने अपने कार्य में घोर लापरवाही बरती है।

डीएसपी की रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनो बाल बंदियों ने भागने से पहले कंबल का कोना फाड़ा। उसको रस्सी बनाया। इसके बाद बाल सुधार गृह की दिवार में लगे फेंसिंग वायर में फंसाने का प्रयास किया। जब कंबल नहीं फंसा तो दोनो बाल बंदी छत पर चले गए। वहां से कंबल के कोना का रस्सी के माध्यम से दीवार फांद कर भाग निकले। काफी देर तक इसकी जानकारी पुलिसकर्मियों को नहीं हुई थी।

22 फिट ऊंची दीवार फांद भागे थे, दूसरे दिन पकड़े गए

बीते 28 जून को बाल सुधार गृह से दोनों बाल बंदी 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए थे। दूसरे दिन दोनों दबोच लिए गए थे। बाल सुधार गृह से फरार होने के बाद हिंदपीढ़ी इलाके का रहने वाला बाल बंदी अपने दोस्तों के साथ गांजा पी रहा था इसी दौरान उसे पुलिस ने धर दबोचा।

जबकि सुखदेव नगर इलाके का रहने वाला बाल बंदी एक पार्लर से पकड़ा गया था। इनमें से एक हत्या का आरोपित था जबकि दूसरा लूट और छिनतई का। ये कैदी तब फरार हुए थे, जब एक घंटे पहले ही सदर डीएसपी व सदर थानेदार वहां से दूसरे मामले की जांच कर लौटे थे