Vikas gupta ने बाईसेक्शुअल होकर भी किया था Pratyusha Banerjee को डेट, मौत होने के 5 साल बाद किया बड़ा खुलासा

Bigg Boss Star Vikas gupta dated Pratyusha Banerjee: हाल ही में विकास गुप्ता (Vikas gupta) ने इस बात का खुलासा किया है कि वो टीवी अदाकारा प्रत्यूषा बनर्जी (Pratyusha Banerjee) को डेट कर चुके हैं।

Vikas gupta ने बाईसेक्शुअल होकर भी किया था Pratyusha Banerjee को डेट, मौत होने के 5 साल बाद किया बड़ा खुलासा

Bigg Boss Star Vikas gupta dated Pratyusha Banerjee, She came to know about his bisexuality: बिग बॉस 11 (Bigg Boss 11) के मास्टर माइंड विकास गुप्ता (Vikas gupta) टीवी के उन सितारों में से एक हैं जो कि अक्सर किसी न किसी विवाद में घिरे रहते हैं। विकास गुप्ता अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने से जरा भी नहीं डरते हैं। कुछ समय पहले ही विकास गुप्ता ने अपनी बाईसेक्शुएलिटी के बारे में खुलकर बात की थी। इसी बीच विकास गुप्ता ने अपनी जिंदगी के एक और गहरे राज को खोल दिया है। विकास गुप्ता ने इस बात का खुलासा किया है कि वो सीरियल बालिका वधू स्टार प्रत्युषा बनर्जी (Pratyusha Banerjee) को डेट कर चुके हैं। प्रत्युषा बनर्जी उन गिनेचुने लोगों में एक एक थीं जिसे विकास गुप्ता की बाईसेक्शुएलिटी के बारे में पता था। Also Read - कोरोना वायरस के शिकार हुए Vikas Gupta, टेस्ट पॉजिटिव आते ही बोले 'सभी अपना ध्यान रखो...'

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए विकास गुप्ता ने बताया, 'मैंने अपनी पूरी जिंदगी में केवल 2 लड़कियों को डेट किया है। इन लड़कियों को मेरे बाईसेक्शुअल होने के बारे में पता था। इनमें से एक लड़की प्रत्युषा बनर्जी थी। मैं और प्रत्युषा बनर्जी बहुत कम समय के लिए साथ थे। ब्रेकअप के बाद प्रत्युषा बनर्जी को पता चला कि मैं एक बाइसेक्शुअल हूं।'

आगे विकास गुप्ता ने खुलासा किया, 'लोगों ने मेरे खिलाफ प्रत्युषा बनर्जी को भड़काया था। जिसकी वजह से प्रत्युषा बनर्जी ने मुझसे ब्रेकअप किया था। मैं अब इस बारे में बात नहीं करना चाहता। प्रत्युषा बनर्जी अब इस दुनिया में नहीं है। ब्रेकअप के बाद मैं प्रत्युषा बनर्जी से बहुत नाराज था।' Also Read - Vikas Gupta को सरेआम बेइज्जत कर चुके हैं ये 9 TV Celebs, Aly Goni और Shilpa Shinde ने तो नेशनल टीवी पर उड़ाई थी धज्जियां

विकास गुप्ता ने आगे कहा, 'एक बार तो मैंने प्रत्युषा बनर्जी को सड़क पर देखकर भी अनदेखा कर दिया था। बाद में प्रत्युषा बनर्जी ने इस बात के लिए मुझे काफी सुनाया था। प्रत्युषा बनर्जी ने कहा था कि तुम मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकते हो। ये बात सच है कि मैं प्रत्युषा बनर्जी को बहुत पसंद करता था। मैं उसके साथ एक प्रोजेक्ट पर काम करना चाहत था लेकिन ऐसा न हो सका।' Also Read - Hina Khan को एयरपोर्ट पर तंग कर रही मीडिया पर भड़के Vikas Gupta, बोले 'कुछ तो शर्म करो...'

प्रत्युषा बनर्जी की मौत के बारे में बात करते हुए विकास गुप्ता ने कहा, 'मुझे आज भी वो दिन याद है जब प्रत्युषा बनर्जी की मौत हुई थी। खबर मिलते ही मैं हॉस्पिटल पहुंचा। प्रत्युषा बनर्जी की मौत के बाद मैंने उसके बॉयफ्रेंड राहुल राज को हॉस्पिटल के बाहर चिप्स खाते हुए देखा था। जबकि मकरंद मल्होत्रा अस्पताल में ही थे। वो लोगोमं को फोन करके बुला रहे थे। लोग ये बात नहीं जानते कि प्रत्युषा बनर्जी ने मकरंद मल्होत्रा को भी डेट किया था। ये प्रत्युषा बनर्जी की जिंदगी का सबसे खूबसूरत रिश्ता था।'